Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) के एलिमिनेशन से काफी विवाद खड़ा हो गया है। फैंस का मानना है कि टीवी एक्टर अंकित गुप्ता का एविक्शन काफी अनफेयर है। इसके साथ ही अब अंकित के फैंस ने बिग बॉस के मेकर्स को आधिकारिक तौर पर चिट्ठी लिखी है और एक्टर की वापसी की मांग की है। जिसके बाद यह खबर सामने आ रही है कि अंकित गुप्ता की शो में वापसी अब लगभग तय है। उसके साथ ही कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस के मेकर्स अगले हफ्ते ही अंकित गुप्ता को शो में वापस ले आएंगे। फिलहाल बिग बॉस के 5 से 6 हफ्तों का सफर बाकी है। इस बीच अंकित गुप्ता की वापसी से शो की टीआरपी को फायदा हो सकता है। हालांकि इसपर फिल्म मेकर्स की तरह से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Bigg Boss 16 contestant Ankit Gupta
क्या अगले हफ्ते होगी अंकित गुप्ता की वापसी?
बिस बॉस के मेकर्स ने शो में अंकित गुप्ता की वापसी पर फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है। इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अंकित गुप्ता अगले वीकेंड का वार पर दोबारा घर में एंट्री लेने वाले हैं। प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता के बीच का रिश्ता फैंस को काफी पसंद आता है। हालांकि दोनों यही कहते नजर आते हैं कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। अब उम्मीद है कि अंकित की घर में वापसी के साथ ही दोनों एक दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स भी शेयर कर सकते हैं।
विकास मानकतला होंगे घर से बेघर
आज बिग बॉस के एपिसोड में विकास मानकतला (Vikas Manktala) को घर से बेघर कर दिया जाएगा। इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में विकास को ही फैंस के सबसे कम वोट मिले हैं। जिसके बाद आज बिग बॉस में उनका सफर समाप्त हो जाएगा।
