Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक ने साजिद खान को दिया तगड़ा पलटवार, कहा- 'मैं अपना भला बुरा समझता हूं..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 2, 2023, 10:52 AM IST

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक को साजिद खान (Sajid Khan) कई मुद्दों पर पट्टी पढ़ाने की कोशिश करते हैं। सिर्फ अब्दु ही नहीं सुंबुल के साथ भी साजिद यही करते हुए नजर आते हैं। अब अब्दु ने उन्हें एक जबरदस्त उत्तर दिया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • साजिद खान ने अब्दु रोजिक को पढ़ाई पट्टी।
  • अब्दु ने दिया साजिद को करारा जवाब।
  • प्रियंका चौधरी पर साजिद ने लगाए कई आरोप।

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक और साजिद खान (Sajid Khan) काफी अच्छे दोस्त हैं। हालांकि कई बार साजिद खान अपने फैसलों और बातों को अब्दु पर थोपते हुए नजर आते हैं। साजिद खान, अब्दु के साथ ही सुंबुल को भी कई मुद्दों पर पट्टी पढ़ाने की कोशिश करते हैं। जब से अब्दु की बिग बॉस के घर में दोबारा एंट्री हुई है तभी से उनका एक अलग अंदाज नजर आ रहा है। खुद सलमान खान ने भी इस वीकेंड के वार में अब्दु के इस नए अंदाज की तारीफ की है। अब्दु ने निमृत से भी दूरियां बनाना शुरू कर दी हैं, जो उनके लिए काफी अच्छा है। अब अब्दु ने साजिद खान को भई एक जबरदस्त उत्तर दिया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। साजिद खान, अब्दु को यह पट्टी पढ़ाने की कोशिश कर रहे थे कि प्रियंका चौधरी लाइमलाइट में आने के लिए उनका यूज कर रही हैं और उन्हें इस बार का ध्यान रखना चाहिए।

Abdu Rozik and Sajid Khan

Abdu Rozik and Sajid Khan

'मैं छोटा बच्चा नहीं हूं..'

End of Feed