Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक ने रिवील किया फ्यूचर प्लान, बताया भारत में काम करेंगे या नहीं?

Abdu Rozik working in India: बिग बॉस 16 से बाहर आए अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वो भारत में खूब सारा काम करना चाहते हैं। अगर उन्हें यहां काम मिलता रहता है तो क्या पता एक दिन यहां पर उनका खुद का घर हो। अब्दु ने काम के लिए ही बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) जैसा शो बीच में छोड़ा है।

Abdu Rozik working in India: बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजिक ने अपनी क्यूटनेस से देशवासियों का दिल जीत लिया है। बिग बॉस 16 में अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) की मस्ती सभी को पसंद आती थी, जिस कारण वो लम्बे वक्त तक सबके पसंदीदा प्रतियोगी भी रहे। कई लोगों को लगता था कि अब्दु रोजिक शो को जीतकर बाहर निकलेंगे लेकिन ऐसा हो न सका। अब्दु रोजिक अब शो से बाहर आ चुके हैं और शो के बारे में बड़े-बड़े खुलासे कर रहे हैं। अब्दु रोजिक ने टाइम्स ऑफ इंडिया से फ्यूचर प्लान्स के बारे में भी बात की है और बताया है कि वो भारत में काम करेंगे या नहीं? अब्दु रोजिक ने कहा है कि भारत के लोगों ने उन्हें बहुत सारा प्यार दिया है, जिस कारण वो यहां खूब सारा काम करना चाहते हैं।

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक ने रिवील किया फ्यूचर प्लान, बताया भारत में काम करेंगे या नहीं?

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक ने रिवील किया फ्यूचर प्लान, बताया भारत में काम करेंगे या नहीं?

अब्दु रोजिक ने कहा है, 'मैं भारत में अगले कुछ और दिन हूं। मैं एक गाना शूट करूंगा। इसके बाद में दुबई जाऊंगा क्योंकि वहां मुझे कुछ काम है। वहां का काम खत्म होने के बाद में यूएस ट्रिप पर निकलूंगा। मैं भारत भी लौटकर आऊंगा क्योंकि यहां के लोगों ने मुझ पर खूब प्यार बरसाया है। मैं यहां काफी काम करना चाहता हूं, मैं भारत जल्द ही लौटूंगा।'

End of Feed