Bigg Boss 16: Ex Captain चुनेंगे घर का Next Captain, गौतम और शालीन के बीच घमासान, धमाकेदार होगा आज का एपिसोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 02:54 PM IST

Bigg Boss 16, 03 November Episode Preview Written Update: बिग बॉस 16 के घर में कोई चीज भी स्थाई नहीं है ना दोस्ती और न ही दुश्मनी। आज के एपिसोड में घर के नए कप्तान का चुनाव होने वाला है, वहीं पुराने दोस्त शालीन भनोट और गौतम विज एक दूसरे के आमने-सामने होंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 का आज का एपिसोड मजेदार होने वाला है।
  • आज बिग बॉस के घर का नया कप्तान चुना जाएगा।
  • पुराने जिग्री शालीन और गौतम हुए एक दूसरे पर आग बबूला।

Bigg Boss 16, 03 November Episode Preview Written Update: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) दर्शकों को मनोरंजन का पूरा डोज दे रहा है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है घरवालों का असली रंग निखर कर सामने आ रहा है। घर में दोस्ती, प्यार और दुश्मनी सब के मायने समय के साथ बदलते जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज का एपिसोड भी बिल्कुल धमाकेदार होने वाला है। जैसा कि हमने देखा अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाने में विफल होने के कारण बिग बॉस ने गौतम विज (Gautam Vij) को कप्तानी से निकाल दिया था।

Bigg Boss 16 Preview 03 November 2022

Bigg Boss 16 Preview 03 November 2022

अब आज घर के नए कप्तान का चुनाव होने वाला है, जो यकीनन काफी इंट्रस्टिंग होने वाला है, क्योंकि इस बार घर के पुराने कप्तान ही घर का नया कप्तान चुनने जा रहे हैं। इसके साथ ही कुछ समय पहले तक करीबी दोस्त शालीन भनोट और गौतम विज की दोस्ती में अब दरार साफ नजर आ रही है, आज दोनों का एक दूसरे पर गुस्सा भी फूटने वाला है।

End of Feed