Nikki Tamboli in Lock upp 2: बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) इन दिनों अपनी सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज के चक्कर में सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब निक्की तंबोली कंगना रनौत के शो लॉक अप 2 में नजर आ सकती हैं। बीते कई दिनों से लॉक अप 2 को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं, इस बार शो ओटीटी पर नहीं बल्कि जी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। फैंस ने कंगना रनौक के शो लॉक अप के पहले सीजन को काफी पसंद किया था, इस सीजन का विजेता मुनव्वर फारुकी को चुना गया था। अब लॉक अप 2 के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं, अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार दावा किया जा रहा है कि निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) को लॉक अप 2 ऑफर किया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है।
nikki tamboli in lock upp 2
लॉक अप 2 में नजर आएंगे निक्की तंबोली?
बिग बॉस 14 में निक्की तंबोली के बेबाक रवैये को फैंस ने काफी पसंद किया था, इसके बाद निक्की तंबोली कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। अब खबर सामने आ रही है कि लॉक अप 2 के मेकर्स ने निक्की तंबोली से संपर्क किया है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि निक्की ने फिलहाल ऑफर को हां नहीं किया है, लेकिन वह शो में इंट्रस्टेड नजर आ रही हैं। अगर सब कुछ सही रहता है तो बिग बॉस 14 के बाद अब निक्की लॉक अप 2 में भी नजर आ सकती हैं।
लॉक अप 2 में नजर आ सकते हैं ये सितारे
बता दें कि इस बार लॉक अप 2 में आकाश ददलानी, निशांत भट्ट, राखी सावंत, अर्शी खान, नेहा भसीन, मूस जटाना और नैना सिंह जैसे एक्स बिग बॉस सेलेब्स नजर आ सकते हैं। लॉकअप का पहला सीजन फैंस ने काफी पसंद किया था।
