Bigg Boss 19 में होगी 'बिग बॉस 10' से बाहर फेंके गए इस कंटेस्टेंट की एंट्री? सलमान खान ने की थी सरेआम बेइज्जती

Salman Khan Enemie in Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुन सभी शॉक हैं। हाल ही में 'बिग बॉस 10' कि कंटेस्टेंट रह चुकी प्रियंका जग्गा म्यूज ने दावा किया कि उन्हे 'बिग बॉस 19' ऑफर किया गया है।

Salman Khan Enemie in Bigg Boss 19: टीवी दुनिया का सबसे विवादित शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बना हुआ है। इस 24 अगस्त को शो लॉन्च होगा। अब तक कई बड़े टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स को 'बिग बॉस 19' अप्रोच किया गया है। 19वें सीजन को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस बीच 'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट रह चुकी हसीना ने दावा किया है कि उन्हे 19वां सीजन ऑफर हुआ है। जी हाँ, ये वही हसीना है जिसे सलमान खान ने खुद शो से निकाला था।

Bigg Boss 19 Update

Image Source: Jiohotstar

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट रह चुकी प्रियंका जग्गा म्यूज (Priyanka Jagga Muise) ही हैं वो हसीना जिनको 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) ऑफर हुआ है। खुद उस सीजन में अभद्र भाषा और तोड़फोड़ करने के चलते सलमान खान (Salman Khan) ने उन्हे निकाल दिया था। सिर्फ यही नहीं सलमान ने कलर्स चैनल को धमकी भी दी थी कि अगर प्रियंका को वापिस लाया गया तो वो ये शो नहीं करेंगे। अब फ़ेसबुक पर प्रियंका ने दावा करते हुए कहा 'दस साल पहले, मैं बिग बॉस नाम के एक शो का हिस्सा थी।मेरा होस्ट सलमान खान से झगड़ा हो गया। और मैं चली गई। शो से। ग्लैमर की दुनिया से। शोरगुल से। लेकिन अब, अचानक... बिग बॉस ने फिर से बुलावा भेजा है। हाँ—इस सीज़न से।'

End of Feed