'बिदाई' फेम Sara Khan ने 36 साल की उम्र में रचाई दूसरी शादी, इस सुपरस्टार के बेटे संग कोर्ट मैरिज कर बसाया घर

Bidaai Fame Sara Khan Court Marriage With Krrish Pathak: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान ने 36 साल की उम्र में दूसरी शादी रचाई है। सारा खान ने एक्टर कृष पाठक संग कोर्ट मैरिज की है, जिससे जुड़ी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की हैं। सारा खान की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

Bidaai Fame Sara Khan Court Marriage With Krrish Pathak: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान ने 36 साल की उम्र में दूसरी शादी रचाई है। एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी में प्यार को फिर से मौका देते हुए एक्टर कृष पाठक संग शादी की। सारा खान ने ये खुशखबरी इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर दी है। उन्होंने कृष पाठकर संग कोर्ट मैरिज की और इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कीं। सारा खान और कृष पाठक को जिंदगी की नई शुरुआत के लिए फैंस ही नहीं टीवी सितारों से भी जमकर बधाइयां मिल रही हैं। सारा खान (Sara Khan) और कृष पाठक ने पोस्ट में बताया कि वे दिसंबर में भव्य अंदाज में अपनी शादी का जश्न मनाएंगे। बता दें कि सारा खान और कृष पाठक (Krrish Pathak) म्यूजिक वीडियो में साथ काम कर चुके हैं।

sara khan krrish pathak marriage

फोटो क्रेडिट- सारा खान इंस्टाग्राम

सारा खान (Sara Khan) और कृष पाठक (Krrish Pathak) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फोटोज साझा कर शादी की खुशखबरी दी। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, "सील्ड टुगेदर। दो विश्वास, एक स्क्रिप्ट और अनंत प्यार। सिग्नेचर सील कर दिये गए हैं। 'कुबूल है' से 'सात फेरे तक', ये कस्में वादें दिसंबर तक का इंतजार कर रही हैं। दो दिल, दो कल्चर और हमेशा एक साथ। हमारी प्रेम कहानी वो यूनियन लिख रही है जहां दो विश्वास एक साथ आते हैं, बंटते नहीं हैं। क्योंकि प्यार इस चीज की हेडलाइन है। बाकी सब चीज एक खूबसूरत सबप्लॉट नब जाती है। तो हमें हमारे इस साथ के लिए आशीर्वाद दें।"

End of Feed