भारती सिंह को मिला Aarti Singh की शादी की न्योता, कार्ड खोलते हुए खुशी से झूमे कॉमेडियन के लाडले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2024, 05:41 PM IST

Bharti Singh Share Arti Singh wedding invitation Card: भारती सिंह ने अभी हाल में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से आरती सिंह की शादी की कार्ड शेयर किया है। आरती सिंह के कार्ड को खोलने के बाद इस वजह से भारती सिंह के लाडले बेहद खुश हो गए।

Bharti Singh Share Arti Singh wedding invitation Card: टीवी एक्ट्रेस और सलमान खान के शो बिग बॉस में धमाल मचाने वाली आरती सिंह (Arti Singh) इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। आरती सिंह की शादी से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में आरती सिंह काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंची थीं। आरती सिंह की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई थी। इस दौरान आरती सिंह अपने हाथ में शादी का कार्ड लिए नजर आई थीं। इसके बाद से आरती सिंह की शादी का कार्ड चर्चा में बना हुआ है। भगवान को शादी का कार्ड चढ़ाने के बाद अब आरती सिंह ने लोगों को इनवाइट करना शुरू कर दिया है। आरती सिंह की शादी की कार्ड कॉमेडियन भारती सिंह के घर पहुंच गया है।

Bharti Singh Share Arti Singh wedding invitation Card

Instagram

आरती सिंह के शादी के कार्ड में है ये खास बात

एक्ट्रेस आरती सिंह 25 अप्रैल को दीपक चौहान संग शादी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस की शादी से पहले उसका कार्ड वायरल हो रहा है। अभी हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह ने आरती सिंह की शादी का कार्ड अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। भारती सिंह लाडले गोला इस कार्ड के साथ नजर आ रहे है। आरती सिंह शादी के कार्ड पर उनका और उनके होने वाले पति दीपक चौहान का नाम लिखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब भारती सिंह के बेटे ने शादी के कार्ड के बॉक्स को खोला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस बॉक्स में खूब सारी चॉकलेट्स निकली जिसे देखने के बाद गोला खुश हो गए।

End of Feed