दूसरी बार माँ बनने जा रही है भारती सिंह, हर्ष के साथ क्यूट फोटो में फैंस को सुनाई खुशखबरी

Bharti Singh Announce Second Pregnancy: लाफ्टर क्वीन भारती सिंह के घर खुशियों की बौछार होने वाली है। कॉमेडियन दोबारा से प्रेग्नेंट है और यह खुशी की बात उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है। आइए उनकी इस लेटेस्ट पोस्ट पर नजर डालते हैं। फैंस ने इसपर कैसे रिएक्ट किया है यह भी पढ़ें

Bharti Singh Announce Second Pregnancy: टीवी की जान और लाफ्टर क्वीन भारती सिंह( Bharti Singh) ने फैंस को खुशखबरी दी है। अपने मजाकिया अंदाज से सबको हँसाने वाली भारती सिंह दोबारा माँ बनने वाली है। जी हां आपने सही सुना, भारती सिंह प्रेग्नेंट है। वह हर्ष लिंबाचीया के बच्चे की माँ बनने वाली है। कॉमेडियन ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह खुशखबरी सुनाई है। प्रेग्नेंसी की खबर देते हुए दोनों ने साथ में फोटो शेयर की है। भारती सिंह का क्यूट बेबी बंप पकड़े हुए हर्ष खड़े हैं। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं। इस फोटो के साथ कपल ने कैप्शन दिया है , "हम दोबारा से प्रेग्नेंट हैं"।

Bharti Singh Announce Second Pregnancy

Image Source: Instagram

भारती सिंह अपने फैंस के साथ ऑल टाइम कनेक्ट रहती है। अपने डेली लाइफ व्लॉगके जरिए भारती सिंह सारी न्यूज शेयर करती रहती है। इन दिनों भारती परिवार के साथ स्विट्जरलैंड में है। जहां से कपल ने यह गुड न्यूज दी है। इस गुड न्यूज पर हर्ष-भारती ने पूरा एक व्लॉग बनाया है। जिसका नाम है 'गोला बड़ा भाई बनने वाला है'। इस अचानक मिली खबर से फैंस काफी शॉक हो गए हैं।

End of Feed