डिलीवरी के 20 दिन बाद काम पर लौटीं भारती सिंह, शो 'लाफ्टर शेफ 3' की शूटिंग करेंगी शुरू!

Bharti Singh Return To Shooting: कॉमेडियन भारती सिंह बीते साल 19 दिसंबर को दूसरे बच्चे की मां बनी थीं। भारती और पति हर्ष ने जिंदगी में दूसरे बेटे का स्वागत किया। ऐसे में खबर सामने आई है कि भारती सिंह दोबारा काम करना शुरू करेंगी और जल्द ही लाफ्टर शेफ 3 में नजर आएंगी।

Bharti Singh Return To Shooting: कॉमेडियन और टीवी शो होस्ट भारती सिंह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते साल 2025 के आखिरी महीने दिसंबर की 19 तारीख को भारती सिंह ने अपनी दूसरी संतान की रूप में बेटे को जन्म दिया था। भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेटे का नाम भले ही अभी रिवील नहीं किया लेकिन प्यार से वे काजू बुलाते हैं। वहीं इन दिनों भारती सिंह डिलीवरी के बाद की रिकवरी और बच्चे का ध्यान रखने में काफी बीजी चल रही थी। अब खबर सामने आई है कि भारती सिंह काम पर लौटने वाली हैं।

End of Feed