सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग से भारती सिंह के पैरों तले खिसकी जमीन, भाई की सलामती के लिए की दुआ

Bharti Singh Reaction On Firing Outside Salman Khan House: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान के घर के बाहर दो अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग की गई। इस मामले से पूरी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग पर अब भारती सिंह का रिएक्शन आया है।'

Bharti Singh Reaction On Firing Outside Salman Khan House: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, सलमान खान के घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। इस मामले ने पूरे देश में हलचल मचाकर रख दी है। पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपियों को हिरासत में भी लिया है। सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद हर किसी की चिंता बढ़ गई है। सबने सलमान खान (Salman Khan) की सुरक्षा की कामना भी की। वहीं अब इस मामले पर भारती सिंह का रिएक्शन आया है। भारती सिंह (Bharti Singh) ने मीडिया संग बातचीत के दौरान सलमान खान की सलामती की दुआ भी करी।

भारती सिंह (Bharti Singh) से पैपराजियों ने 'डांस दीवाने' के सेट पर सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर हुई फायरिंग के बारे में सवाल किया। ऐसे में भारती सिंह ने कहा, "वो सुनकर मुझे बड़ा अजीब महसूस हुआ। पता नहीं ये कौन हैं जो ये सब किये जा रहे हैं। सलमान भाई के साथ बहुत सारी दुआएं हैं। दुआ करें वो हमेशा सुरक्षित रहें।" भारती सिंह से पैपराजियों ने आगे पूछा कि क्या वह सलमान खान से मिलने के लिए उनके घर जाएंगे। इसपर कॉमेडियन ने जवाब दिया, "मुझे ऐसे चीजों में कुछ बोलना ही नहीं आता तो मैं क्या बोलूं। बस आशीर्वाद दे सकता हूं। भगवान सलमान भाई को हमेशा ही सुरक्षित रखें।"

End of Feed