टीवी मसाला

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग से भारती सिंह के पैरों तले खिसकी जमीन, भाई की सलामती के लिए की दुआ

Bharti Singh Reaction On Firing Outside Salman Khan House: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान के घर के बाहर दो अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग की गई। इस मामले से पूरी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग पर अब भारती सिंह का रिएक्शन आया है।'

Image

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग पर आया भारती सिंह का रिएक्शन

Bharti Singh Reaction On Firing Outside Salman Khan House: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, सलमान खान के घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। इस मामले ने पूरे देश में हलचल मचाकर रख दी है। पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपियों को हिरासत में भी लिया है। सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद हर किसी की चिंता बढ़ गई है। सबने सलमान खान (Salman Khan) की सुरक्षा की कामना भी की। वहीं अब इस मामले पर भारती सिंह का रिएक्शन आया है। भारती सिंह (Bharti Singh) ने मीडिया संग बातचीत के दौरान सलमान खान की सलामती की दुआ भी करी।

भारती सिंह (Bharti Singh) से पैपराजियों ने 'डांस दीवाने' के सेट पर सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर हुई फायरिंग के बारे में सवाल किया। ऐसे में भारती सिंह ने कहा, "वो सुनकर मुझे बड़ा अजीब महसूस हुआ। पता नहीं ये कौन हैं जो ये सब किये जा रहे हैं। सलमान भाई के साथ बहुत सारी दुआएं हैं। दुआ करें वो हमेशा सुरक्षित रहें।" भारती सिंह से पैपराजियों ने आगे पूछा कि क्या वह सलमान खान से मिलने के लिए उनके घर जाएंगे। इसपर कॉमेडियन ने जवाब दिया, "मुझे ऐसे चीजों में कुछ बोलना ही नहीं आता तो मैं क्या बोलूं। बस आशीर्वाद दे सकता हूं। भगवान सलमान भाई को हमेशा ही सुरक्षित रखें।"

बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर हुई फायरिंग पर राखी सावंत ने भी वीडियो शेयर किया था। उन्होंने रोते हुए सलमान खान के दुश्मनों से कहा कि मत करो मेरे भाई के साथ ऐसा। राखी सावंत ने कहा, "मत करो ना मेरे भाई के साथ ऐसा मत करो। प्लीज मैं हाथ जोड़ती हूं बिश्नोई गिरोह, आपसे मिन्नतें करती हूं। आपसे निवेदन करती हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article