Bharti Singh on Second Baby Planning: जब भी स्टेज पर कॉमेडियन भारती सिंह हो अपने मजाक से वो आग लगा देती हैं। भारती की कॉमेडी से लोगों का पेट हंस हंस कर दर्द होने लगता है। टीवी के हर एक रियलिटी शो को भारती सिंह ही ज्यादातर होस्ट करती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस 'लाफ्टर शेफ 2' शो को होस्ट करती हुई नजर आईं जो आज 27 जुलाई को ऑफ एयर हो जाएगा। ऐसे में टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान भारती से पूछा गया कि क्या वो और पति हर्ष बेटे गोले को जल्द छोटा भाई या बहन देंगे?
Image Source: Bharti Singh Instagram
सवाल का जवाब देते गए भारती सिंह (Bharti Singh) ने कहा 'एक दिन मैंने कढ़ी चावल खाए थे जिसके चलते मेरा पेट फूल गया। ये देख लोग पूछने लगे कि क्या मैं प्रेग्नेंट हूं? यार आपके मुंह में घी शक्कर, आप लोग इतने प्यारे हैं जो ये न्यूज डाल देते हैं। हाँ, हम बेबी प्लानिंग के बारे में सोच रहे हैं। लाफ्टर शेफ 2 खत्म हो गया है अब मैं और हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। दोनों एक साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करना चाहते हैं। खैर हमारे साथ गोला, मेरी मां, हाउस हेल्प सभी जाएंगे। जब मैं जगन्नाथ पूरी की यात्रा पर गई थी तो मैंने भगवान से बेटी की इच्छा की। वो तहे दिल से चाहते हैं कि हमारी दूसरी बेटी ही हो।'
भारती सिंह ने साल 2022 में बेटे गोले को जन्म दिया था। डिलवरी के लिए भारती ने अपना कई किलो वजन भी घटाया था। भारती टीवी के साथ साथ यूट्यूब दुनिया का भी एक बड़ा चेहरा बन गई हैं। अपने वलॉग्स से भारती सभी का खूब मनोरंजन करती हैं।
