भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच थाईलैंड घूम रही हैं भारती सिंह? भारी ट्रोलिंग के बीच देनी पड़ी सफाई

Bharti Singh Clarified Accusation of Thailand Trip: भारती सिंह पर लोगों ने इल्जाम लगाया की पाकिस्तान और भारत के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान वो थाईलैंड वेकेशन मनाने गई हैं। ऐसे में भारी ट्रोलिंग के बीच भारती सिंह ने आरोपों को खारिज किया और लोगों को सफाई देते हुए रो पड़ी।

Bharti Singh Clarification on Thailand Trip: कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रही है। सभी को हंसाने वाली भारती टीवी के साथ-साथ यूट्यूब की दुनिया का भी बड़ा चेहरा बन गई है। शो होस्ट करने के साथ-साथ भारती पॉडकास्ट और वलॉग बनाती है जो दर्शकों को खूब पसंद है। अब हाल ही में कई लोगों ने भारती पर आरोप लगाया कि भारत और पाकिस्तान के युद्ध के बीच वो परिवार संग छुट्टियाँ बिताने थाईलैंड गई हैं। ट्रोलिंग से परेशान होकर आखिर में भारती सिंह को वलॉग बनाकर सफाई देनी पड़ी। यहाँ जानिए भारती ने क्या कहा।

Bharti Singh Clarified Accusation of Thailand Trip

भारती सिंह (Bharti Singh) ने सफाई देते हुए कहा कि 'मैं थाईलैंड छुट्टियाँ मनाने नहीं बल्कि काम से आई हूँ। यहाँ हमें 10 दिन तक शूटिंग करनी है और ये प्रोजेक्ट 4 महीने पहले साइन हो चुका था। इसकी तैयारी हो चुकी है और आखिर मिनट में ना बोलना प्रोफेशनली अच्छा नहीं होगा। मैंने पंजाबियों से ये बात सीखी है कि अगर किसी को हाँ कह चुके हो तो मना नहीं करना।' भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर भी भारती ने चुप्पी तोड़ी कि 'भारत के मजबूर देश है जिसे कोई हिला नहीं सकता। आप लोग बहुत मासूम हैं। जब मैं आपके द्वारा लिखे गए कमेंटस पढ़ती हूं तो मुझे गुस्सा नहीं आता।मुझे बस लगता है कि आप लोग बहुत भोले हो।'

End of Feed