Kaju Face Revealed: कॉमेडियन और टीवी शो होस्ट भारती सिंह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों भारती शो लाफ्टर शेफ्स 3 को होस्ट कर रही हैं, जो टीआरपी लिस्ट में अपनी दमदार रेटिंग से उधम मचाता हुआ दिखाई दिया। जैसा की आपको मालूम है भारती सिंह ने बीते साल 2025 के 19 दिसंबर को दूसरे बेटे काजू को जन्म दिया था। काफी समय से भारती और पति हर्ष ने बेटे काजू का चेहरा सभी से छुपाया हुआ था लेकिन अब पर्दा उठा दिया गया है। भारती सिंह ने अपने लेटेस्ट वलॉग में काजू की मुंह दिखाई फैंस और जनता से कराई।
Image Source: Bharti Singh Vlog
बीते दिन 19 मार्च को काजू के जन्म को 3 महीने पूरे हुए और इस खास मौके पर भारती सिंह (Bharti Singh) ने छोटे बेटे के चेहरे से पर्दा उठाया। भारती सिंह ने अपने घर में छोटी सी पार्टी रखी जिसमें सिर्फ करीबी शामिल थे। काजू की शकल देख फैंस उसकी क्यूटनेस पर मर-मिट गए। काजू का असली नाम यशवीर रखा गया है। फेस देखने के बाद कई लोगों ने काजू की शकल को भारती से कंपेयर किया तो किसी ने हर्ष से। सोशल मीडिया पर कई यूजर ने काजू को गोला का हमशकल तक बता डाला। लेकिन काजू के चेहरे को देखने के बाद फैंस काफी खुश हैं। एक यूजर ने वलॉग पर कमेन्ट करते हुए लिखा, 'काजू का चेहरा बहुत मैचयूर और गोल्ला का बेहद मासूम सा चेहरा है। दोनों ही प्यारा हैं।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'काजू और गोला एक ही हैं लेकिन काजू का नाक हर्ष की तरह है। इनशॉट काजू हर्ष और गोला का मिश्रण है। लेकिन लेकिन लेकिन गोला जादा क्यूट है। दोनों बच्चों के लिए ढेर सारा प्यार।'
ऐसे तमाम कमेंट काजू की तारीफ़ों में लिखे गए हैं। इसी के साथ भारती सिंह खुद काफी राहत महसूस करती हैं क्योंकि अब उन्हे अपने वलॉग में काजू का चेहरा नहीं छुपाना पड़ेगा। जैसा की आपको मालूम है काजू से पहले भारती सिंह ने साल 2022 में बेटे गोले यानी लक्ष को जन्म दिया था। वहीं साल 2017 में भारती ने हर्ष लिंबाचिया (Harssh Limbachiyaa) संग सात फेरे लिए थे।
