Bhabiji Ghar Par Hain की एक्ट्रेस Shubhangi Atre हुईं पति से अलग, 19 साल बाद टूटी शादी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 9, 2023, 12:00 PM IST

bhabiji ghar par hain Actress Shubhangi Atre separation after 19 years of marriage: शुभांगी अत्रे के लिए सेपरेशन के फैसले तक पहुंचना आसान नहीं था। एक्ट्रेस ने कहा, 'यह अभी भी मुश्किल है। मेरा परिवार मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और हम सभी चाहते हैं कि हमारे परिवार हमारे आसपास हों। लेकिन कुछ नुकसान मरम्मत से परे हैं।'

Shubhangi Atre separation after 19 years of marriage: भाबीजी घर पर हैं की एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शुभांगी अत्रे और उनके पति पीयूष पूरे, अलग हो गए हैं। दोनों अब लगभग एक साल से साथ नहीं रह रहे हैं और सुलह की कोई संभावना नहीं लग रही है। शुभांगी ने पीयूष के साथ 2003 में अपने होमटाउन इंदौर में शादी की थी। पीयूष डिजिटल मार्केटिंग का काम करते हैं। शुभांगी अत्रे ने शादी के दो साल बाद एक बेटी को जन्म दिया था, जो कि उनके साथ रहती है।

Shubhangi Atre Sepration

शुभांगी, टीवी शो भाबीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी की भूमिका निभाती हैं। इस बारे में शुभांगी अत्रे ने पुष्टि करते हुए बताया- 'लगभग एक साल हो गया है जब से हम एक साथ नहीं रह रहे हैं। पीयूष और मैंने अपनी शादी बचाने की पूरी कोशिश की। आपसी सम्मान, साहचर्य, विश्वास और मित्रता एक मजबूत विवाह की नींव है। हालांकि, हमें अंततः एहसास हुआ कि हम अपने मतभेदों को हल नहीं कर सकते। इसीलिए हमने एक-दूसरे को स्पेस देने और अपने व्यक्तिगत जीवन, करियर पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया।'

End of Feed