भाभीजी घर पर हैं (Bhabhiji Ghar Par Hain) फेम एक्टर रोहिताश गौड़ (Rohitashv Gour) किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनका अनोखा अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद है। इस शो से उन्हें घर- घर में पहचान मिली। रोहिताश गौड़ को ज्यादातर लोग मनमोहन तिवारी के नाम से जानते हैं। मनमोहन तिवारी और अंगूरी भाभी की क्यूट जोड़ी फैंस को बेहद पंसद है। पिछले 8 सालों से मनमोहन तिवारी इस शो में काम कर रहे हैं। मनमोहन तिवारी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अब टीवी शोज में काम नहीं करना चाहते हैं। एक्टर ने कहा कि भाभी जी घर पर हैं के बाद वो किसी सीरियल में नजर नहीं आएंगे। उन्होंने आगे कहा कि वो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मैच्योर वर्क करना चाहते हैं।
Rohitashv Gour ( Bhabhiji Ghar Par Hain)
रोहिताश गौड़ फैमिली कॉमेडी ड्रामा शो भाभीजी घर पर हैं का हिस्सा साल 2015 से है। शो में वो मनमोहन तिवारी का किरदार निभा रहे हैं। शो में आसिफ शेख, शुभांगी अत्रे और नेहा पेंड्स लीड रोल में हैं।
भाभीजी घर पर हैं होगा आखिरी टीवी शो
एक्टर ने ईटी टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि हो सकता है भाभीजी के बाद मैं टीवी करूं ही नहीं। मैं मैच्योर वर्क करना चाहता हूं जो आजकल ओटीटी पर हो रहा है। मैं भाभीजी के बाद टेलीविजन सीरियलस नहीं करूंगा। मैं अब और टीवी नहीं करना चाहता हूं। मैं डेली सोप के लिए नहीं बना हूं। मैं बाकी चीजें ट्राई करना चाहता हूं जो आज के मीडियम में सबसे ज्यादा जरूरी है। रोहित ने आगे कहा कि पंकज त्रिपाठी, नावजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकार कितना बढ़िया काम कर रहे हैं। उनका चेहरा भी तो चॉकलेटी फेस नहीं है। लेकन उनका काम बोलता है। आज के समय में ओटीटी पर अच्छे कंटेंट को लोग पसंद कर रहे हैं।
रोहिताश ने आगे कहा कि मैं नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ा हुआ है। मैं इतने सालों से इस शो में काम कर रहा हूं और मेरे लिए ये काफी कंफर्टेबल जगह है। लेकिन हम सभी को काम चाहिए और सभी अपने काम के लिए सराहाना चाहते हैं।
