फीमेल को-स्टार्स की खातिर कैमरामैन से भिड़े Baseer Ali, 'स्प्लिट्जविला' की सक्सेस पार्टी के बाहर जमकर हुई हाथापाई

Baseer Ali Fight With Cameraman: 'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट बसीर अली हाल ही में चर्चा में आ गए हैं।स पार्टी के बाहर बसीर अली की कैमरामैन से लड़ाई हो गई।

Baseer Ali Fight With Cameraman: 'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट बसीर अली अक्सर अपने अंदाज के कारण चर्चा में बने रहते हैं। बसीर अली ने कई रियलिटी शोज में हाथ आजमाया है। साथ ही आखिरी बार उन्हें 'बिग बॉस 19' में देखा गया था, जहां दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया। लेकिन हाल ही में बसीर अली अपने करियर के कारण नहीं बल्कि एक झगड़े की वजह से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, बसीर अली का स्प्लिट्जविला (Splitsvilla 16) की सक्सेस पार्टी के बीच ही कैमरामैन से बुरी तरह झगड़ा हो गया। इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बसीर अली (Baseer Ali) एक शख्स के साथ हाथापाई करते हुए दिखाई दिये। हालांकि इस झगड़े के लिए भी लोग बसीर अली की खूब सराहना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: 'तेरी कब्र खोद दूंगी...'- Bigg Boss 19 में बसीर अली पर भड़कीं फरहाना भट्ट, पानी में फेंका एक-दूजे का सामान

baseer ali latest news

बसीर अली की कैमरामैन संग हुई हाथापाई, फोटोक्रेडिट- रेडिट, इंस्टाग्राम

    रेडिट पोस्ट के मुताबिक, बसीर अली (Baseer Ali) हाल ही में 'स्प्लिट्जविला 16' की सक्सेस पार्टी का हिस्सा बने थे, जहां 'स्प्लिट्जविला 16' के कंटेस्टेंट्स नजर आए। हालांकि शो की फीमेल कंटेस्टेंट कायरा और सौंदर्या शेट्टी पर एक कैमरामैन ने गलत टिप्पणी की, जिससे दोनों ही असहज हो गईं। ऐसे में बसीर अली ने सौंदर्या शेट्टी और कायरा का साथ देने की कोशिश की। वह पार्टी में जाते और आते वक्त उनके साथ-साथ ही रहे। लेकिन इन सबके बाद भी कैमरामैन ने छेड़छाड़ करनी बंद नहीं की। पार्टी खत्म होने के बाद कैमरामैन ने बसीर अली के साथ गाली-गलोज की, जिससे मामला बिगड़ गया। ऐसे में बसीर अली संग उस कैमरामैन की जमकर हाथापाई हुई। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज की परवरिश को अमाल मलिक ने मारा ताना, बसीर अली से रो-रोकर मांगी माफी

    End of Feed