Bade Achhe Lagta Hai 3: सोनी टीवी के पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते हैं को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने शो में लीप लाने का फैसला किया था। बड़े अच्छे लगते हैं 2 में नकुल मेहता (Nakuul Mehta) और दिशा परमार (Disha Parmar) ने राम और प्रिया की भूमिका निभाई थी। राम और प्रिया के रोल में नकुल और दिशा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लीप आने के बाद दोनों लीड स्टार्स ने इस शो को अलविदा कह दिया था।
nakuul and disha (credit pic: instagram)
मेकर्स ने राम और प्रिया के बच्चों की कहानी के सााथ शो को आगे बढ़ाया था। लेकिन इससे कुछ खास फायदा नहीं मिला। शो में इस वक्त नीति टेलर, रणदीप और पूजा बनर्जी लीड कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बड़े अच्छे लगता हैं का तीसरा सीजन भी जल्द ऑन एयर होगा। मेकर्स नई कहानी के साथ शो को शुरू करने वाले हैं।
दिशा और नकुल की जोड़ी फिर आएगी नजर
शो के तीसरे सीजन में एक बार फिर नकुल और दिशा की जोड़ी को दिखाया जाएगा। नए सीजन में पुराने किसी किरदार को नहीं लाया जाएगा। मेकर्स ने शो की कहानी को इस तरह लिखा है कि अपने आप सभी कैरेक्टर्स का रोल खत्म हो जाएगा। अभी तक इस बारे में नकुल मेहता और दिशा परमार ने कोई रिएक्शन नहीं आया है।
नकुल मेहता ने अपने शो के बारे में बात करते हुए कहा था कि मुझे नहीं लगता है कि अब राम के किरदार को आगे बढ़ाना चाहिए। मैं राम कपूर के किरदार को बहुत मिस करूंगा। नकुल ने करीब डेढ साल तक इस शो में काम किया था। नकुल और दिशा से पहले बड़े अच्छे लगते हैं का पहला सीजन राम कपूर और साक्षी तंवर ने किया था। दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। बड़े अच्छे लगते हैं का पहला सीजन साल 2011 के मई महीने में शुरू हुआ था और ये शो साल 2014 के जुलाई महीने में ऑफ एयर हुआ था।
