Bade Acche Lagte Hain Naya Season के लिए शिवांगी जोशी ने की काफी मेहनत, बढ़ाया 8 किलो वजन

Shivangi Joshi Gain 8 Kg Weight: सोनी टीवी पर जल्द ही सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन ' (Bade Acche Lagte Hain Naya Season) लॉन्च होने वाला है। शो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी नजर आने वाले हैं। अभी हाल ही में शिवांगी ने खुलासा किया कि उन्होंने इस शो के करीब 8 किलो वजन बढ़ाया लेकिन क्यूँ जानिए इस रिपोर्ट में।

Shivangi Joshi Gained 8 Kg Weight: एकता कपूर का अपकमिंग शो 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। जल्द ही शो छोटे परदे पर दस्तक देगा लेकिन रिलीज से पहले ही लगातार ट्रेंड में बना हुआ है। शो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी टीवी दुनिया के जाने-माने कलाकार नजर आने वाले हैं। दोनों की जोड़ी को पहली बार स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं। अभी हाल ही में शिवांगी जोशी ने इंटरव्यू देते हुए बताया कि इस शो के लिए उन्होंने 8 किलो वजन बढ़ाया लेकिन क्यूँ जानिए कारण इस रिपोर्ट में।

Bade Acche Lagte Hain Naya Season

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने बताया कि उन्होंने शो 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Acche Lagte Hain Naya Season) के लिए बहुत ही मेहनत की है। मेकर्स ने एक्ट्रेस से डिमांड कि थी की वो अपना वजन बढ़ाए ताकि परदे पर उम्र में बड़ी लग सकें। वजन को घटाना और बढ़ाना दोनों ही बहुत मुश्किल काम हैं। इसी के साथ हर्षद चोपड़ा ने भी खुलासा किया कि उनको भी कही बार कहा गया है वजन बढ़ाने के लिए लेकिन उनका होता ही नहीं है। शिवांगी बताती हैं कि हर्षद सेट पर खूब पिज्जा और बर्गर खाते हैं।

End of Feed