Ayesha Khan ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया लाइक, भड़के लोगों ने उठाई एक्ट्रेस की देशभक्ति पर उंगली

Ayesha Khan Liked Controversial Post of Kashmir: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' फेम आयशा खान ने एक ऐसा पोस्ट लाइक किया जिसके कारण वो लोगों के गुस्सा का शिकार हो गईं हैं। सिर्फ यही नहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की देशभक्ति को लेकर भी सवाल उठाए गए।

Ayesha Khan Liked Controversial Post of Kashmir: टीवी एक्ट्रेस आयशा खान आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मुनव्वर फारुकी संग अपने रिलेशनशिप को लेकर भी एक्ट्रेस चर्चा में रही थीं। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के बाद एक्ट्रेस को बहुत फेम मिली। इस बीच सोशल मीडिया पर देखने को मिला की एक्ट्रेस ने एक ऐसा पोस्ट लाइक जिसे देख लोग भड़क उठे। ऐसे में एक्ट्रेस को लोगों का गुस्सा और आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। आखिर क्या है वो ऐसा पोस्ट जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Ayesha Khan Liked Controversial Post of Kashmir

आयशा खान (Ayesha Khan) ने जिस पोस्ट को लाइक लिया है वो जलीस हैदर ने लिखा है। दरअसल इस पोस्ट में लिखा है 'मुझे परवाह नहीं है कि यह कहने के लिए मुझ पर कौन भड़कता है, कभी नहीं, कभी नहीं होगा, लेकिन कुछ सच्चाईयों को बोलने की ज़रूरत होती है। हाँ, मैं हमेशा नागरिक जीवन के नुकसान पर शोक मनाता हूँ। लेकिन आइए उस दुख को वास्तविकता के मिटने से न जोड़ें। कश्मीर आपके लिए जन्नत है, आध्यात्मिक पड़ाव या आपका इंस्टाग्राम योग्य स्वर्ग नहीं है। यह दुनिया का सबसे घनी सैन्यीकृत क्षेत्र है, और जो लोग इसे अपना घर कहते हैं, वे शांति से नहीं रहते हैं। वे कब्जे, निगरानी, हिंसा, यातना, जबरन गायब होने और व्यवस्थित रूप से मिटाए जाने के निरंतर खतरे के तहत रहते हैं।'

End of Feed