Avinash Mishra Video: टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) का ब्रेकअप काफी चर्चा बटोर रहा है। अविनाश पर ईशा को चीट करने का आरोप लगा है और अब ऐसे कई सबूत सामने आ गए हैं, जिससे अविनाश पर ये आरोप भी साबित हो गया है। पहले ईशा की मां ने अविनाश पर बेटी को धोखा देने का आरोप लगाया था और फिर ईशा के भाई रुद्राक्ष ने अविनाश की चैट लीक कर दी थी। अब इस मामले में नया फोटो सामने आ गया है, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। इस फोटो में अविनाश के गले पर एक निशान ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। दूसरी लड़कियों के चक्कर में इन 7 एक्टर्स ने पार्टनर को दिया धोखा, बाहर चलाए खूब चक्कर
avinash mishra-eisha singh (photo credit- instagram)
अविनाश मिश्रा के वीडियो ने मचाई हलचल
अविनाश मिश्रा का सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर के गले पर एक ब्राउन कलर का निशान दिखाई दे रहा है और दावा किया जा रहा है कि अविनाश की गर्दन पर ये निशान लव बाइट का है। फोटो में एक्टर की दो तस्वीरों के स्क्रीनशॉट को शामिल किया गया है। पहली तस्वीर में अविनाश कार में हैं और मुंबई की तरफ आ रहे हैं। ये तस्वीर अविनाश की एक इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट है। इस तस्वीर पर लिखा है, '26 अक्टूबर को लेट नाइट दिल्ली से मुंबई आया। पहले कश्मीर से दिल्ली गया और फिर मुंबई आया।' दूसरी तस्वीर में अविनाश किसी शख्स से बातचीत कर रहे हैं और उन्होंने ब्राउन कलर की टीशर्ट पहनी है। इस दौरान एक्टर के गले पर साफ ब्राउन कलर का निशान दिखाई दे रहा है। दावा है कि एक्टर का ये निशान लव बाइट है और अविनाश ने ईशा को किसी और लड़की के लिए चीट किया है। Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में बिल्लियों की तरह लड़ी ऑडियंस, जमकर चले लात-घूसे
