Exclusive Kaveri Priyam slams Avinash Mishra: टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अविनाश मिश्रा पर एक्ट्रेस ईशा सिंह को चीट करने का आरोप है। इस मामले को लेकर अविनाश मिश्रा लगातार ट्रोल हो रहे हैं। बीते दिन उन्होंने वीडियो साझा कर माफी मांगी और कहा कि मैं और ईशा मेरी ही गलती के कारण अलग हुए हैं। लेकिन अविनाश मिश्रा के माफी मांगने वाले वीडियो पर अब उनकी रुमर्ड एक्स-गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने रिएक्शन दिया है। कावेरी प्रियम ने टेली टॉक इंडिया संग बातचीत के दौरान अविनाश मिश्रा पर तंज कसा और कहा कि माफी मांगने का तरीका थोड़ा जाना-पहचाना लग रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: अविनाश मिश्रा संग लिंकअप के बीच प्रेरणा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं मना नहीं करूंगी...
अविनाश मिश्रा की कावेरी प्रियम ने खोली पोल
कावेरी प्रियम ने अविनाश मिश्रा के माफी वाले वीडियो पर कहा, "जब मैंने माफी वाला वीडियो देखा, तो मुझे पुरानी बातें याद आ गईं, क्योंकि माफी मांगने का तरीका काफी जाना-पहचाना लगा। मन में सवाल आया कि क्या कुछ लोग सच में अपनी गलतियों पर सोचते हैं या फिर पकड़े जाने के बाद ही माफी मांगते हैं। कहते हैं, जो एक बार धोखा देता है, वह बार-बार धोखा दे सकता है, जब तक कि वह सच में खुद को बदलना न चाहे। मेरा मानना है कि किसी की भावनाओं के साथ खेलना कभी सही नहीं हो सकता। अगर आप किसी रिश्ते को लेकर पक्के नहीं हैं या उसे आगे नहीं बढ़ाना चाहते, तो ईमानदारी से अपनी बात कहने की हिम्मत रखें। किसी को झूठी उम्मीद देकर, उसके पीछे किसी और को पसंद करना गलत है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Avinash Mishra-Eisha Singh के विवाद पर Kashish Kapoor का तंज! क्रिप्टिक पोस्ट हुई वायरल
कावेरी प्रियम यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा, "माफी मांगकर कोई बार-बार अपनी गलतियों से बच नहीं सकता, खासकर जब वही गलती फिर दोहराई जाए। आपके फैसले आपकी जिम्मेदारी हैं, लेकिन उनसे किसी दूसरे को जो भावनात्मक चोट पहुंचती है, वह भी सच है। मेरी प्रतिक्रिया सिर्फ इसलिए थी, क्योंकि मुझे एक पुराना पैटर्न फिर से दिखाई दिया। मैं सच में उम्मीद करती हूं कि लोग अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेना सीखें, क्योंकि किसी को भी ऐसे भावनात्मक धोखे से नहीं गुजरना चाहिए। किसी भी रिश्ते में ईमानदारी और वफादारी सबसे जरूरी हैं।" बता दें कि कावेरी प्रियम ने क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, "कुछ एक्टर असल जिंदगी में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं। ये कभी नहीं सुधर सकते।"
