Kaveri Priyam Cryptic Post: एक्टर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह के ब्रेकअप ने टीवी इंडस्ट्री में हल्ला मचा दिया है। इस मामले में हर कोई अपनी राय दे रहा है। अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को चीट किया है और इस बात को एक्टर ने कबूल भी ली है। अविनाश ने एक वीडियो शेयर कर ईशा से माफी मांगी है और उन्होंने साफ कहा है कि उनके और ईशा के ब्रेकअप की असली वजह वह खुद हैं। एक्टर ने इस मामले को यहीं खत्म करने के लिए भी कहा, लेकिन अब इस विवाद के बीच एक्ट्रेस कावेरी प्रियम (Kaveri Priyam) का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। बता दें कि कावेरी और अविनाश के डेटिंग की खबरें थीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'ज्यादा पसंद आने लगी', Kanika Mann के प्यार में पड़े Gullu, कन्फेस कर डालीं फीलिंग्स
avinash mishra-eisha singh-kaveri priyam (photo credit- instagram)
कावेरी प्रियम ने अविनाश मिश्रा को लगाई लताड़?
अविनाश मिश्रा का माफी वाला वीडियो सामने आने के बाद कावेरी प्रियम का भी एक क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया है। कावेरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लगाई है, जिसमें एक्ट्रेस ने किसी का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन फैंस का मानना है कि अपनी स्टोरी के जरिए कावेरी ने अविनाश को ही खरी खोटी सुनाई है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'कुछ एक्टर्स कैमरे से ज्यादा अच्छी एक्टिंग रियल लाइफ में कर लेते हैं। कुछ भी हो जाए नहीं सुधरेंगे।' कावेरी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल के चक्कर में Scout OP और Yung DSA में फिर छिड़ी जंग, चिल्ला पड़ीं आम्रपाली दुबे; खोया आपाkaveri priyam on avinash mishra (photo credit- instagram)
