Asim Riaz एग्रेशन के कारण अब 'बैटलग्राउंड' से भी निकाले गए बाहर! रुबीना दिलैक-अभिषेक मल्हान संग झगड़ा पड़ा भारी

Asim Riaz Thrown Out From Battleground Due To His Fight: 'बिग बॉस 13' से अपनी पहचान बनाने वाले आसिम रियाज को लेकर खबर आ रही है कि गुस्से और झगड़े के कारण अब उन्हें 'बैटलग्राउंड' से भी बाहर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आसिम रियाज की रुबीना दिलैक और अभिषेक मल्हान संग लड़ाई हुई थी।

Asim Riaz Thrown Out From Battleground Due To His Fight: 'बिग बॉस 13' से अपनी पहचान बनाने वाले आसिम रियाज एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। आसिम रियाज इन दिनों बैटलग्राउंड में बतौर मेंटर के तौर पर नजर आ रहे हैं। उनके साथ-साथ शो में रजत दलाल, शिखर धवन, अभिषेक मल्हान और रुबीना दिलैक भी हैं। लेकिन हाल ही में आसिम रियाज को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आसिम रियाज को उनके गुस्से और झगड़े के कारण 'बैटलग्राउंड' से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इससे पहले आसिम रियाज (Asim Riaz) को 'खतरों के खिलाड़ी 14' से भी बाहर किया गया था, जहां उन्होंने अपने को-कंटेस्टेंट्स के साथ झगड़ा किया था और रोहित शेट्टी संग भी बदतमीजी की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आसिम रियाज (Asim Riaz) की 'बैटलग्राउंड' के सेट पर रुबीना दिलैक और अभिषेक मल्हान संग भी लड़ाई हुई थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो 'बैटलग्राउंड' से जुड़े सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है। आसिम रियाज के सिलसिले में बात करते हुए सूत्र ने कहा, "जो चीज साधारण सी तू-तू, मैं-मैं लग रही थी वो बाद में बड़े झगड़े में बदल गई। आसिम रियाज ने कथित तौर पर रुबीना दिलैक की भी बेज्जती की, जिन्होंने बीच में आकर मामला सुलझाने की कोशिश की थी। जैसे-जैसे बात बढ़ी, सभी स्टार्स अपनी वैनिटी में चले गए और उन्होंने शूट रद्द कर दिया।" सूत्र का कहना है कि आसिम रियाज को कथित तौर पर शो छोड़कर जाने के भी कहा गया। हालांकि मेकर्स ने बाद में मामला सुलझाने और शूट को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

End of Feed