MTV Roadies 19 के प्रोमो में अशनीर ग्रोवर को देख फैंस हुए शॉक्ड, यूजर्स बोले- ये किस लाइन में आ गए आप

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 28, 2023, 10:33 AM IST

MTV Roadies 19 Promo: एमटीवी रोडीज 19: कर्म या कांड का नया प्रोमो रिलीज हो गया है। इस बार का सीजन काफी धमाकेदार और एंटरटेनिंग होने वाला है। शो के प्रोमो में अशनीर ग्रोवर नजर आए। अशनीर को देख फैंस काफी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर फैंस अशनीर को लेकर लगातार कमेंट कर रहे हैं।

MTV Roadies 19 Promo: भारतपे के पूर्व को- फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) एक बार फिर टीवी पर नजर आएंगे। अशनीर एमटीवी रोडीज 19: कर्म या कांड (MTV 19: Karma Ya Kand) में नजर आएंगे। मेकर्स ने हाल ही में एमटीवी रोडज 19 का नया प्रोमो शेयर किया है। नए प्रोमो में अशनीर को देखकर फैंस को लगा झटका। प्रोमो में गौतम गुलाटी (Gautam Gulati), प्रिंस नरुला (Prince Narula), रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और सोनू सूद (Sonu Sood) कंटेस्टेंट्स के ऑडिशन लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस नए वीडियो को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इस बार का रोडीज काफी धमाकेदार और अलग होने वाला है।

mtv roadies 19

mtv roadies 19 (credit pic: instagram)

प्रोमो वीडियो में गैंग लीडर्स कंटेस्टेंट्स के इंटरव्यू लेते हुए नजर आ रहे हैं। एक कंटेस्टेंट शिव ठाकरे का मास्क पहनकर आता है। वीडियो में तीनों गैंग लीडर्स कंटेस्टेंट्स को लेकर एक- दूसरे से बहस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, गैंग लीडर्स कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए। वीडियो में अशनीर किसी कंटेस्टेंट्स से कहते हैं कि भीख ही मांग रहा है ना। भाई ले लो मेरेको। प्रोमो में अशनीर को देख यूजर्स कंफ्यूज हो गए हैं।

End of Feed