'मेरी आंखों से आंसू निकल आए' कृष्णा अभिषेक-सुनिता आहूजा के रीयूनियन पर इमोशनल हुईं Arti Singh

  • Authored by: अभय
  • Updated May 4, 2026, 12:34 PM IST

Arti Singh on Sunita Ahuja And Krushna Abhishek Meeting: अभिषेक (Krushna Abhishek) और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) की मामी सुनिता आहूजा (Sunita Ahuja) के रीयूनियन पर आरती सिंह (Arti Singh)

Arti Singh on Sunita Ahuja And Krushna Abhishek Meeting: टीवी शो लाफ्टर शेफ्स 3 (Laughter Chefs 3) इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में आए एपिसोड में कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) की मामी सुनिता आहूजा (Sunita Ahuja) के साथ लंबे समय बाद मुलाकात हुई। इस रीयूनियन को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच कृष्णा की बहन आरती सिंह (Arti Singh) ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है। अरती सिंह की पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। (ये भी पढ़ें: Laughter Chefs 3: 'आजतक घर पर चाय नहीं पिलाई'- Sunita Ahuja ने की शिकायत, बदले में कृष्णा अभिषेक ने भी खोल दी पोल)

Arti Singh on Sunita Ahuja And Krushna Abhishek Meeting (1)

कृष्णा अभिषेक-सुनिता आहूजा के मिलन पर आरती सिंह का रिएक्शन (Image Source: Arti Singh Instagram)

आरती सिंह ने किया पोस्ट

एक्ट्रेस आरती सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह आरती सिंह की अभी हाल ही में शेयर की गई पोस्ट है। इस दौरान आरती सिंह ने सुनिता आहूजा और कृष्णा अभिषेक के रीयूनियन पर रिएक्शन दिया है। आरती सिंह ने लिखा कि 'कल जब मैंने ये एपिसोड देखा तो मेरी आंखों से आंसू निकल आए। सबके लिए ये बस एक “मामी डे” था, लेकिन हमारे लिए ये कई सालों का सपना था। हमारा परिवार हमेशा से बहुत जुड़ा हुआ और खुश रहने वाला रहा है, लेकिन जैसा कहते हैं, वक्त आने पर कभी-कभी चीजें बिगड़ भी जाती हैं और सही समय आने पर सब ठीक भी हो जाता है। ये दोबारा मिलना मेरे दिल की कई सालों से एक ख्वाहिश थी और जिस तरह से ये हुआ, वो सच में बहुत खूबसूरत है। कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने जिस तरह से माफी मांगी, वो दिल से था। मैं उन्हें पर्सनली जानती हूं और मुझे पता है कि वो कितने सच्चे हैं।' (ये भी पढ़ें: 'जो बात बंद कमरे में होनी थी वो...' मामी सुनीता आहूजा से मिलने पर Krushna Abhishek का रिएक्शन)

आरती सिंह ने की दुआ

आरती सिंह ने आगे पोस्ट में लिखा कि 'मैं बस यही दुआ करती हूं कि हमारे बीच कभी भी गुस्सा या गलतफहमी इतनी बड़ी न हो जाए कि हमें अपने ही लोगों से इतने समय तक दूर रहना पड़े। ऐसे में हम अपनी जिंदगी के खूबसूरत साल खो देते हैं। मुझे पता है कि सुनीता मामी और चीची मामा ने हमें हमेशा अपने बच्चों की तरह प्यार दिया है। मैं बहुत खुश हूं, दिल पूरा भर आया है। बस भगवान का धन्यवाद करना चाहती हूं। अब तो बस इंतजार है कि एक दिन पूरा परिवार साथ में एक फोटो ले सके।'

End of Feed