Laughter Chefs 3 Sunita Ahuja And Krushna Abhishek Fun Moment: टीवी के पॉपुलर शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लाफ्टर शेफ्स 3' में आज मनोरंजन का तड़का डबल होने वाला है, क्योंकि सेट पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कदम रखते हुए नजर आएंगी। उनकी मौजूदगी इमोशनल और लाफ्टर का जबरदस्त जोड़ बनने वाली है। 'लाफ्टर शेफ्स 3' से जुड़े सुनीता आहूजा के कई प्रोमोज सामने आए, जिसमें उनका और कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह का रीयूनियन देख दर्शक भावुक हो गए। वहीं अब एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सुनीता आहूजा और कृष्णा अभिषेक एक-दूजे की पोल खोलते नजर आए। यह भी पढ़ें: 'Govinda अच्छे बेटे हैं, अच्छे पति नहीं'- Sunita Ahuja ने फिर दिया बड़ा बयान, बोलीं- सुपरस्टार होकर भी वो...
सुनीता आहूजा ने खोली कृष्णा अभिषेक की पोल (फोटो क्रेडिट- कलर्स इंस्टाग्राम)
'लाफ्टर शेफ्स 3' से जुड़े इस प्रोमो ने भी फैंस को हंसाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। वीडियो में नजर आया कि सुनीता आहूजा पूरी टीम के सामने शिकायत करती हैं कि इसने (कृष्णा अभिषेक) आज तक मुझे घर पर चाय भी नहीं पिलाई है। सुनीता आहूजा की बातें सुनकर अर्जुन बिजलानी सहित टीम के बाकी सदस्य कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) को ताना देते हैं और 'छी छी' करने लगते हैं। वहीं सुनीता आहूजा भी कृष्णा की इस बात पर 'छी' कहती हैं। लेकिन तभी कृष्णा अभिषेक जवाब देते हैं, "अरे क्योंकि मुझे पता था कि वो चाय नहीं पीती हैं। वो सीधा...।" कृष्णा अभिषेक इशारा करते हैं कि तभी सुनीता आहूजा बोल पड़ती हैं, "8 बजे पेग पीती हैं।" सुनीता आहूजा की बातें सुनकर कृष्णा अभिषेक जोर से हंसते हैं। इस दौरान दोनों मामी-भांजे की मस्ती देखने लायक होती है। यहां देखें वीडियो
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
14 साल बाद मिटगी रिश्तों की खटास
बता दें कि कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह और सुनीता आहूजा के बीच 14 सालों के बाद रिश्तों में खटास दूर हुई है। खुद सुनीता आहूजा ने इस बारे में कहा था कि 14 साल का वनवास खत्म हो गया है। 'लाफ्टर शेफ्स 3' में कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा के पैरों में गिरकर उनसे माफी मांगी थी।
