टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट शो में काम किया है। अर्जुन की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर ने अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ स्मार्ट जोड़ी में हिस्सा लिया था। एक्टर ने रियलिटी शो में अपनी लाइफ के डार्क फेज का खुलासा किया था। एक्टर ने बताया था कि मेरी और नेहा की शादी को एक साल हुए थे तो मुझे पता लगा था कि वो प्रेग्नेंट हैं। हमने उस समय अपने पहले बच्चे को अबॉर्ट करने का फैसला लिया था।
Arjun Bijlani with Neha Swami (credit pic: Instagram)
अर्जुन-नेहा ने अबॉर्ट किया था पहला बच्चा
एक्टर ने बताया कि वह बच्चे के खर्च को उठाने के लिए तैयार नहीं थे। बच्चे को लाने का मतलब है कि ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी को उठाने के लिए तैयार होना। मैं पिछले 1.5 साल से काम नहीं कर रहा था। क्योंकि वो एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। तो हम चीजों को आगे नहीं ले जाते हैं। फिर ये मानी, बहुत रोईं। मुझे भी बहुत अजीब लग रहा था। लेकिन मैंने सोच लिया था। मेरे अकाउंट में उस समय 40 से 50 हजार रुपये बचे थे। मैं क्या ही बच्चा करता यार। हम दोनों अस्पताल पहुंचे और हमने फैसला लिया की हम नहीं करेंगे।
शिव शक्ति : प्यार का पहला अध्याय में काम कर रहे हैं अर्जुन
अर्जुन ने नेहा से साल 2013 में शादी की थी। कपल साल 2015 में फिर से पेरेंट्स बने। अर्जुन और नेहा का एक बेटा है। एक्टर मिले जब हम तुम समेत कई हिट शोज में नजर आ चुके हैं। अर्जुन इन दिनों शिव शक्ति: प्यार का पहला अध्याय में नजर आ रहे हैं। शो में उनके काम लोगों को काफी पसंद आ रहा है। शिव शिक्त : प्यार का पहला अध्याय टीआरपी रेटिंग में भी टॉप पर रहता है।
