Bigg Boss 16 में हुई अर्चना गौतम की वापसी, सलमान खान संग वायरल हुई फोटो

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 12, 2022, 01:18 PM IST

archana gautam Come back in bigg boss 16: अर्चना गौतम के शिव ठाकरे के साथ हुए झगड़े के बाद बिग बॉस ने कड़ा निर्णय लिया और बीच शो में ही अर्चना को घर से बाहर कर दिया। दरअसल अर्चना गौतम ने शिव की गर्दन तक पकड़ ली थी। इसी के बाद वो बाहर हो गईं।

archana gautam Again in salman khan TV show BB 16: 'बिग बॉस 16' इन दिनों टीवी पर खूब धूम मचा रहा है। सलमान खान के शो से बीच में ही अर्चना गौतम (Archana Gautam) को निकाल दिया गया है। इसकी वजह फिजिकल वाइलेंस है। अर्चना गौतम के शिव ठाकरे (Shiv Thakare) के साथ हुए झगड़े के बाद बिग बॉस ने कड़ा निर्णय लिया और बीच शो में ही अर्चना को घर से बाहर कर दिया। दरअसल अर्चना गौतम ने शिव की गर्दन तक पकड़ ली थी। इसी के बाद वो बाहर हो गईं।

Bigg boss 16

Bigg boss 16

अर्चना गौतम के शो से बाहर निकलते ही दर्शकों ने भी मोर्चा खड़ा कर दिया था। आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स ने भी अर्चना गौतम को सपोर्ट किया और उन्हें शो में वापस लाने की मांग की थी। यही खास बात रही है कि अब 'बिग बॉस 16' में अर्चना गौतम की वापसी भी होने जा रही है। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। हाल ही में सेट से एक फोटो भी वायरल हो रही है, जिसमें अर्चना गौतम, सलमान खान से बातचीत करती नजर आ रही हैं।

End of Feed