Anurag Dobhal के बगैर रितिका चौहान ने कराया मैटरनिटी शूट, मुस्कुराहट के पीछे दिखा अकेलापन

Anurag Dobhal Wife Ritika Chauhan Maternity Shoot Broke Fans Heart: 'बिग बॉस 17' से सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग डोभाल इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं. अनुराग डोभाल के घर नन्हे मेहमान ने कदम रखा है। लेकिन बता दें कि उनकी गैर मौजूदगी में रितिका चौहान ने मैटरनिटी शूट कराया था, जो अब सामने आया है।

Anurag Dobhal Wife Ritika Chauhan Maternity Shoot Broke Fans Heart: 'बिग बॉस 17' से सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग डोभाल इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। अनुराग डोभाल पारिवारिक कलह के कारण चर्चा में थे। उन्होंने माता-पिता से परेशान होकर खुदकुशी की कोशिश भी की थी। हालांकि अब अनुराग डोभाल पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो चुके हैं। रामनवमी के शुभावसर पर अनुराग डोभाल के घर नन्हे मेहमान ने कदम रखा था। उनकी पत्नी ऋतिका चौहान ने बेटे को जन्म दिया। वहीं अब रितिका चौहान (Ritika Chauhan) ने डिलीवरी के बाद अपना मैटरनिटी शूट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हैरत की बात तो यह है कि अनुराग डोभाल के बगैर रितिका चौहान ने मैटरनिटी शूट कराया था। उनके चेहरे पर मुस्कुराहट के पीछे भी अकेलापन नजर आया।

End of Feed