Anurag Dobhal News: टीवी दुनिया का फ़ेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' फ़ेम और यूट्यूबर अनुराग डोभाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बीते कई महीनों से खबरों में बने हुए हैं। पहले अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने परिवार द्वारा घर से बेघर और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का खुलासा किया था। इसके बाद अनुराग ने 7 मार्च को इंस्टाग्राम पर लाइव आकार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इस दौरान अनुराग डोभाल का काफी बुरा एक्सीडेंट हुआ और उन्हे काफी चोटें भी आई थीं। अब अनुराग ने यूट्यूब चैनल पर वलॉग डाला है जिसमें उन्होंने पति रीतिका चौहान (Ritika Chauhan) संग सुधरे रिश्तों को लेकर घोषणा की। (ये भी पढ़ें: Laughter Chefs 3 में हुई TV के हैंडसम हंक की एंट्री, सुदेश लहरी का पत्ता काट निया शर्मा संग बनाएंगे जोड़ी!)
अनुराग डोभाल के पत्नी रीतिका चौहान संग सुधरे रिश्ते/ फोटो क्रेडिट-यूके 07 यूट्यूब
