UK07 Rider Anurag Health Update: ICU से बाहर आए अनुराग डोबाल

Anurag Dobhal Health Update: जाने-माने यूट्यूबर UK07 Rider उर्फ अनुराग डोबाल के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जिसके अनुसार उन्हें ICU से निकालकर जनरल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। बीते दिन उनकी पत्नी ने ये बताया था कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है, जिस पर ये खबर पक्की मुहर लगाती है।

Anurag Dobhal Health Update: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट अनुराग डोबाल को एक्सीटेंड के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अनुराग की हालत गंभीर देखते हुए अस्पतालवालों ने उन्हें सीधे ICU में भर्ती कराया था। ताजा खबर की मानें तो अनुराग की हालत में सुधार हो रहा है, जिसे देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें अब ICU से नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया है। डॉक्टर्स ने ये फैसला उनकी ऑर्थोपेडिक सर्जरी करने के बाद लिया है। अस्पताल की तरफ से इस खबर की जानकारी दी गई है। (इसे भी पढ़ें: Anurag Dobhal को पिता ने परिवार और संपत्ति से किया बेदखल, सरेआम ऐलान कर बोले- मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं...)

Anurag Dobhal

28 साल के अनुराग डोबाल को कार एक्सीडेंट में भयंकर चोटें आई थीं। शनिवार की रात अनुराग ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज गाड़ी चलाते हुए खुद का ही एक्सीडेंट कर लिया था। एक्सीडेंट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस की जांच अभी जारी है, जिसके पूरे होने के बाद एक्सीडेंट की सच्चाई सामने आएगी।

एमएक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिल वैशाली की मेडिकल सुप्रेंटेंडेंट डॉ. प्रीति गोयल ने मीडिया से बात करते हुए बताया, "डोबाल को ICU से नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्हें कमर के नीचे दायीं तरफ गंभीर चोट लगी थी, जिसको ऑपरेट करने के बाद उन्हें नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट किया गया है।" (इसे भी पढ़ें: Anurag Dobhal से मिलने अस्पताल पहुंचीं पत्नी रितिका चौहान)

End of Feed