पुलिस के हत्थे चढ़े अनुराग डोभाल? बीच रास्ते गाड़ी रुकवाकर किया ये काम; वायरल हो रहा है वीडियो

Anurag Dobhal Lamborghini Car Stopped By Police: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल शूटिंग के लिए चंडीगढ़ जा रहे थे कि तभी उनकी लैंबोर्गिनी कार को पुलिस ने बीच में ही रोक लिया।

Anurag Dobhal Lamborghini Car Stopped By Police: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल शूटिंग ने अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अनुराग डोभाल मार्च में खुद के साथ हुए हादसे के बाद जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। अनुराग डोभाल सोशल मीडिया व्लॉग्स के जरिए खूब एक्टिव रहते हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी हर अपडेट फैंस के साथ साझा करते हैं। अपने लेटेस्ट व्लॉग में अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) शूटिंग के लिए चंडीगढ़ जा ही रहे थे कि उनकी कार को बीच रास्ते में पुलिस ने अचानक रोक लिया। इससे जुड़ा उनका वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anurag Dobhal संग रिश्ता ठीक होने के बाद भी दर्द में तड़प रही हैं पत्नी Ritika Chauhan? बोलीं- 'उभरने की कोशिश...'

anurag dobhal (34)

बीच रास्ते पुलिस के हत्थे आए अनुराग डोभाल, फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

    अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने हाल ही में यू-ट्यूब पर व्लॉग अपडेट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह जल्द ही जमीन उनके नाम होने वाली है। साथ ही अनुराग डोभाल ने ये भी कहा कि जमीन नाम होने के बाद पहले वो अपना घर खरीदेंगे। व्लॉग में अनुराग डोभाल ने फैंस से कहा कि वह इन दिनों खूब मेहनत कर रहे हैं और काम कर रहे हैं। व्लॉग में नजर आया कि अनुराग डोभाल चंडीगढ़ शूटिंग के लिए रवाना होते हैं और वो लैंबोर्गिनी कार में वहां जाने का फैसला करते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'तू घर आया तो गिरफ्तार करा देंगे...'- Anurag Dobhal को मां-बाप ने दी थी धमकी, कॉल रिकॉर्डिंग शेयर कर किया सच का खुलासा

    End of Feed