Anurag Dobhal Apologies To Fans In Latest Vlog: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल इन दिनों काफी लाइमलाइट में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल अपने व्लॉग्स साझा कर फैंस के साथ बखूबी जुड़े हुए हैं। जहां एक व्लॉग में अनुराग डोभाल ने बताया कि कैसे उनका 10 करोड़ का साम्राज्य अब खाली हो चुका है। लेकिन वो इसे दोबारा खड़ा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। वहीं अपने लेटेस्ट व्लॉग में अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने फैंस से माफी मांगी और बोले कि उन्होंने अपने ही लोगों से काफी कुछ छुपाया है। अनुराग डोभाल ने व्लॉग में कहा कि कहीं न कहीं वह बहुत गलत भी थे। अनुराग डोभाल का ये व्लॉग देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। यह भी पढ़ें: 'मैं हर्ष के साथ नहीं रह सकती...'- शादी के 9 साल बाद Bharti Singh ले रही हैं पति से तलाक? खुद बताया रिश्ते का सच
अनुराग डोभाल ने सरेआम मांगी माफी, (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब)
फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि जब मेरी जिंदगी में परेशानी आई तो मुझे ये बात अपने लोगों से बताना चाहिए था। अनुराग ने कहा कि मैंने व्लॉग्स कम कर दिये थे। मेरे पास उसके बाद कोई काम ही नहीं बचा, व्लॉग्स बंद कर दिये तो मेरे पास ब्रांड्स आना बंद हो गए। मैंने अपनी ही रोजी-रोटी खत्म कर दी थी। उस स्थिति में मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। यूके राइडर ने कहा कि ऐसा नहीं है कि मेरी ही गलती रही होगी, सामने वाले की भी गलती थी। अगर मेरी 5 थी तो सामने वाले की 10 थी। लेकिन अपनी गलती छुपाने में मैंने सामने वाले की गलतियों को छुपाया। अनुराग डोभाल ने बताया कि उनकी ऑफलाइन जिंदगी में बहुत परेशानी चली हैं, लेकिन दूसरों की गलती छुपाने में भी सारा नुकसान उन्हीं का हुआ।
