Anupamaa: अनुपमा की जिंदगी में होगी इस नए शख्स की एंट्री, कटेगा अनुज का पत्ता

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 20, 2023, 12:58 PM IST

Anupamaa: मेकर्स ने टीआरपी को बनाए रखने के लिए लीप का साहारा लिया है। शो में 5 साल का लीप आने के बाद अनुपमा की कहानी बदल गई है। शो में ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम सचिन त्यागी ने एंट्री ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सचिन अनुज का पत्ता काट सकते हैं।

Anupamaa: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khan) का शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। ये शो लंबे समय से फैंस को जमकर एंटरटेन कर रहा है। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए मेकर्स आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। मेकर्स शो की टीआरपी को बनाए रखने के लिए 5 साल का लीप लेकर आए हैं। लीप के बाद कहानी को नया मोड़ दिया गया है। शो में अनुज और अनुपमा एक -दूसरे से अलग हो गए है। अनुपमा अमेरिका में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

शो में दिखाया जाएगा कि अनुपमा फेमस यूट्यूबर बनेगी जो जोशीबेन काठियावाड़ी नाम का शो चलाएगी। अनुपमा की दोस्त देविका उसे अमेरिका में नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए प्रेरणा देती है। अनुपमा उसकी बात मानकर अमेरिका चली आती है। शो में लीप के बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम सचिन त्यागी मनीष का रोल प्ले करेंगे।

End of Feed