Anupamaa 3 Shocking Twists Written Update: अनुपमा की बादशाहत छोटे पर्दे पर कायम है। इसकी वजह शो की दिलचस्प कहानी है जिसने दर्शकों को जोड़े रखा है। अब अपने दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज देने के लिए मेकर्स कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं। जी हां, अनुपमा टीवी सीरियल में अब कुछ ऐसे ट्रैक्स देखने को मिलेंगे जिससे अनुपमा और अनुज पर गहरा असर पड़ने वाला है। इसके साथ अब शो में एक ऐसा ट्विस्ट आएगा जिसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की होगी। तो चलिए जानते हैं शो में कौन से 3 शॉकिंग ट्विस्ट्स देखने को मिलेंगे।
Anupamaa Upcoming 3 Shocking Twists
मौत मौत मौत!
अनुपमा टीवी सीरियल में अब कुछ ऐसा होगा जिसे देखने के बाद हर किसी का दिल टूट जाएगा। कहा जा रहा है कि इस शो की कहानी को और इंटरेस्टिंग बनाने के लिए मेकर्स अब शो में शाह परिवार के किसी सदस्य की मौत का ट्रैक चलाने वाले हैं। फिलहाल यह क्लियर नहीं है कि शाह परिवार में किसकी जान जाने वाली है। कयास लगाया जाए तो, इन दिनों पाखी और अधिक की वजह से बा की तबीयत बहुत खराब है। ऐसे में इस शो में बा की मौत का ट्रैक भी चल सकता है। इसके साथ ऐसा भी हो सकता है कि बापू जी की मौत हो जाए। क्योंकि उनकी खराब तबीयत को लेकर भी इस शो में अलग-अलग सींस दिखाए गए हैं।
वैसे मेकर्स तो हर बार अपने दर्शकों के लिए कुछ शॉकिंग ट्विस्ट्स लेकर आते हैं। ऐसे में हो सकता है कि मेकर्स इस बार मौत का अलग ही ट्रैक लेकर आएं, जिसकी कल्पना हम नहीं कर सकते। लेकिन आप हमें जरूर बताएं, आपको क्या लगता है, शाह परिवार के किस सदस्य की मौत हो सकती है?
अनुज के पास्ट का कड़वा सच
एक चीज जो कोई भी महिला कभी नहीं चाहेगी, वह है, उसके लवर का किसी और औरत के साथ रिश्ता। लेकिन, शो में यह दिखाया गया था कि अनुपमा ने यह कड़वा घूंट पी लिया था। वह भी एक नहीं दो बार। अगर वनराज की कहानी को दरकिनार कर दिया जाए तो आपको याद होगा, एक बार अनुज ने बहुत खूबसूरत अंदाज में अनुपमा को अपने वन नाइट स्टैंड के बारे में बताया था। अनुज का अंदाज भले ही बहुत खूबसूरत था लेकिन उसका नतीजा अब उसके और अनुपमा के रिश्ते को तबाह करने वाला है। जी हां, कहा जा रहा है कि अब शो में अनुज के वन नाइट स्टैंड की कहानी का नया रूप देखने को मिलेगा। आपके साथ हम भी शो में इस नए ट्रैक को देखने के लिए बेकरार हैं।
होगी अनुज के बेटे की एंट्री!
अनुपमा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, वहीं अब एक और तूफान जल्द उसकी जिंदगी में तबाही लाने वाला है। अनुजा का पास्ट अब एक ऐसा करवट लेने वाला जिससे अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। अनुपमा जल्द ही शो में अपने कॉलेज जाने का सपना पूरा करते हुए नजर आएगी। वह कॉलेज में फाइनेंस की पढ़ाई करेगी। दादी बन चुकी अनुपमा जब कॉलेज जॉइन करेगी तो उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसी के साथ उसकी जिंदगी में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।
वन नाइट स्टैंड के बाद अनुज अपनी जिंदगी में बहुत आगे बढ़ गया था। लेकिन वह यह नहीं जानता है कि जिस लड़की के साथ उसने रिश्ता बनाया था वह प्रेग्नेंट हो गई थी और उसने एक बेटे को जन्म दिया था। इतनी बड़ी बात से बेखबर अनुज को अब जल्द ही अपने बेटे के बारे में पता चलेगा। खबरों के अनुसार, अनुपमा टीवी सीरियल में अनुज के बेटे की एंट्री होने वाली है। अब इतने बड़े तूफान का अनुपमा और अनुज कैसे सामना करेंगे, यह देखना बहुत रोचक होगा।
