Anupamaa: नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ इस हैंडसम हंक ने मारी एंट्री, TRP के लिए राजन शाही ने खेला दांव

This Actor Makes Entry In Rajan Shahi Anupamaa: टीवी के धमाकेदार शो "अनुपमा' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं हाल ही में 'अनुपमा' में एक नए एक्टर की एंट्री हुई है, जो अभी तक कई बड़े शोज होस्ट कर चुका है। उसकी एंट्री से 'अनुपमा' में नया तड़का लग सकता है।

This Actor Makes Entry In Rajan Shahi Anupamaa: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपने धमाकेदार शो 'अनुपमा' के सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली का 'अनुपमा' टीआरपी में भी नंबर 1 पर रहता है। शो में इन दिनों महाट्विस्ट आ रहे हैं। जहां प्रार्थना और अंश की शादी हो चुकी है तो वहीं कृष्णकुंज में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई। इससे इतर जल्द ही "अनुपमा' में डांस कॉम्पिटीशन भी देखने को मिलेगा। लेकिन इससे पहले ही राजन शाही ने 'अनुपमा' की टीआरपी के लिए एक और दांव खेला है। दरअसल, शो में एक नए एक्टर की एंट्री हुई है, जो 'अनुपमा' (Anupamaa)के ट्विस्ट और टर्न्स में तड़का लगाने का काम करेगा।

this actor enters in anupamaa

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'अनुपमा' (Anupamaa) में बॉलीवुड टॉक शो होस्ट और एक्टर करण सिंह छाबड़ा (Karan Singh Chhabra)ने कदम रखा है, जो शो में स्पेशल अपियरेंस के तौर पर नजर आएंगे। उनकी एंट्री के सिलसिले में राजन शाही ने कहा, "करण ने अभी तक कई नेशनल, इंटरनेशनल और टेलीविजन शो होस्ट किये हैं। हम उन्हें शो में नए महाट्विस्ट के साथ लेकर आ रहे हैं।" राजन शाही से इतर खुद करण सिंह छाबड़ा ने भी 'अनुपमा' में एंट्री की बात पर उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा, "टीआरपी रेटिंग ने ये साबित कर दिया है कि 'अनुपमा' सभी चैनल में नंबर 1 शो है। मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि इस टीवी शो के साथ मैं छोटे पर्दे पर खास अंदाज में लौट रहा हूं।"

End of Feed