Anupamaa Latest SPOILER: अनुपमा और अनु की बॉन्डिंग देख पाखी को होगी जलन, क्या अधिक की सच्चाई आएगी घरवालों के सामने?

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 02:28 PM IST

Anupamaa Spoiler Alert 3rd November 2022: अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। शादी के बाद पाखी पहुंची कपाड़िया हाउस। अनुपमा और छोटी अनु के बीच की बॉन्डिंग को देख पाखी को हुईं जलन। आइए जानते हैं अपकमिंग एपिसोड में क्या होने वाला है।

Anupamaa spoiler alert 3rd november 2022: स्टार प्लस के शो अनुपमा (Anupamaa) में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। मेकर्स शो की टीआरपी को बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। शो में पाखी (Pakhi) और अधिक (Adhik) की शादी का ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। पाखी और अधिक ने घरवालों को बिना बताए शादी कर ली है। इस बात को जानने के बाद कपाड़िया और शाह परिवार में बवाल मच गया है। वनराज ने पाखी को अधिक को घर से बाहर निकाल दिया है। इसके बाद पाखी और अधिक कपाड़िया हाउस पहुंचते हैं। पाखी कपाड़िया हाउस में बतौर बहू एंट्री करती हैं। पहले तो अनुपमा पाखी को घर में आने की इजाजत नहीं देती हैं। लेकिन मां की ममता के आगे अनुपमा का गुस्सा ज्यादा देर नहीं टिकता है। वो कुछ समय बाद पाखी और अधिक को घर के अंदर बुला लेती हैं।

anupamma

anupamaa (credit pic: instagram)

घर में आने के बाद पाखी, अनुपमा और छोटी अनु की बॉन्डिंग देख हैरान हो जाती। उसे छोटी अनु से जलन होने लगती है। पाखी इस बात को बर्दाशत नहीं कर पाती हैं कि अनुपमा किसी और की मां है। उसे छोटी अनु से नफरत होने लगती है। क्या छोटी अनु के सामने अपने गुस्से पर काबू रख पाई है पाखी?

End of Feed