Anupamaa Latest SPOILER: अनुज और अनुपमा के रिश्ते में आई दरार, देविका की हो रही सीरियल में वापसी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 02:50 PM IST

Anupamaa Spoiler Alert 2nd November 2022 latest TV News: सीरियल में इन दिनों पाखी और अधिक की शादी के बाद खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। वनराज को एक तरफ एंग्जायटी अटैक आ रहा है तो दूसरी तरफ पाखी का उसे इमोशनल तौर पर ब्लैकमेल करना सीरियल में जबरदस्त मसाला लगाए हुए है।

अनुपमा टीवी सीरियल पिछले दो साल से टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। हालांकि पिछले 2 हफ्ते से नंबर-1 का ताज उससे छिनता दिख रहा है। क्योंकि फिलहाल टीआरपी में पहले पायदान पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा आ चुका है। हालांकि ऐसे में अनुपमा के मेकर्स ने अब अपनी बादशाहत वापस पाने के लिए जोर लगाना शुरू कर दिया और कहानी में नए ट्विस्ट लाने का फैसला किया है। जैसा कि हम देख रहे हैं सीरियल में इन दिनों पाखी और अधिक की शादी के बाद खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। वनराज को एक तरफ एंग्जायटी अटैक आ रहा है तो दूसरी तरफ पाखी का उसे इमोशनल तौर पर ब्लैकमेल करना सीरियल में जबरदस्त मसाला लगाए हुए है।

Anupama Spoiler

Anupama Spoiler

अनुज और अनुपमा ही हैं जो पाखी और अधिक का साथ दे सकते हैं। अधिक बार-बार सच्चे प्यार का दावा करके अनुज को इमोशनल करता है और यही वक्त होता है जब वो पिघल जाता है।पहले भी वनराज ने अनुज से कहा था, 'पहले मैं कहता था कि मेरे बच्चों का बाप मत बनो, लेकिन आज मैं कहता हूं कि पाखी के पिता बन जाओ।' इसके अलावा बापूजी भी अनुज के सामने हाथ जोड़कर उसे उनकी पोती की जिम्मेदारी उठाने के लिए कहते हैं।

End of Feed