Anupamaa Spoiler 29 July: जीत का परचम लहराएगी अनुपमा, प्रेम का घमंड करेगी चूर

Anupamaa Spoiler 29 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में महाट्विस्ट आने वाला है। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुपमा पहले टास्क में जीत हासिल करेगी। वहीं प्रेम के हाथ हार लगेगी।

Anupamaa Spoiler 29 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में बीते दिन दिखाया गया था कि अनुपमा और प्रेम आंख पर पट्टी बांधकर खाना बनाते हैं। लेकिन टास्क के बीच ही श्रुति नियमों को तोड़ देती है, जिससे प्रेम की टीम को जबरदस्त झटका लगता है। हालांकि रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में आने वाले ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि पहले टास्क में अनुपमा को जबरदस्त जीत हासिल होगी। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'अनुपमा' में आने वाले ट्विस्ट पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्रदर्शन पर PM मोदी के रिएक्शन के बाद अब Rupali Ganguly ने किया ट्वीट, बोलीं- बातचीत से समाधान...

Anupamaa में आएगा ये महाट्विस्ट

Anupamaa में आएगा ये महाट्विस्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    पहले टास्क में अनुपमा को मिलेगी जीत

    रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा अनुपमा की डिश देख रॉय और उस्ताद जी ही नहीं बल्कि शेफ मनप्रीत भी खुश हो जाएंगी। वो अनुपमा से कहेंगी कि मुझे लगा था कि आप डिश की साइंस में हार जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आपने आज प्रेजेंटेशन भी अच्छी दी है। वहीं जज अपना फैसला सुनाते हुए कहते हैं कि इस टास्क में अनुपमा जी की टीम ने जीत हासिल की है। ये सुनकर जहां अनुपमा की खुशी सातवें आसमान पर होती है तो वहीं प्रेम का मुंह उतर जाता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'जो लोग कानून हाथ में लेते हैं...'- छात्र प्रदर्शन पर Rupali Ganguly का ट्वीट वायरल, लोगों ने कहा 'स्पाइनलेस'

    End of Feed