Anupamaa: लीप के बाद साइड कलाकार बनकर रह जाएंगे शिवम खजूरिया? कहा 'मुझे नहीं मालूम...'

Shivam Khajuria Talks About Anupamaa: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' में शिवम खजूरिया प्रेम का किरदार निभा रहे हैं। खबर है कि लीप के बाद अनुपमा में उनका किरदार अब महत्वपूर्ण नहीं रहेगा और एक साइड रोल बनकर रह जाएगा। अब इन खबरों पर शिवम का क्या कहना जानिए इस रिपोर्ट में।

Shivam Khajuria Talks About Anupamaa: रूपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों अपने ट्विस्ट और टर्न्स के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। कहानी में अब तक कई बदलाव हो चुके हैं जिसके चलते शो ने जमकर टीआरपी बटोरी। मेकर्स की मेहनत के बाद सीरियल टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर विराजमान है। इसी के साथ सीरियल में लीप के बाद शिवम खजूरिया ने प्रेम बन एंट्री ली थी। अब कहानी में जल्द ही लीप आने वाला है जिसके चलते कहा जा रहा है कि एक्टर का किरदार अब ज्यादा महत्व नहीं होगा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Shivam Khajuria Character No Longer Important in Anupama

राजन शाही के सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में जल्द ही लीप आएगा और कहानी अहमदाबाद नहीं बल्कि मुंबई शहर से शुरू होगी। अनुपमा बेटी, दामाद और परिवार को छोड़कर मुंबई में संघर्ष करेगी। सीरियल के नए पोस्टर से साफ हो गया है कि कहानी पूरी तरफ अनुपमा की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमने वाली है। ऐसे में शिवम खजूरिया (Shivam Khajuria) ने अपने किरदार प्रेम का अब कहानी में महत्वपूर्ण ना होने वाली खबर पर जवाब दिया। इंडिया फोरम से बातचीत करते हुए शिवम ने कहा कि उन्हे लीप और आगे आने वाली कहानी के बारें में कोई जानकारी नहीं है। मेकर्स ने उन्हे बदलाव को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है।

End of Feed