Anupamaa: रुपाली गांगुली- गौरव खन्ना में शुरू हुई कोल्ड वॉर, अनुज कपाड़िया के किरदार को मेकर्स करेंगे खत्म!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 13, 2024, 11:11 AM IST

Anupamaa: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और सुधांशु पांडे स्टारर शो अनुपमा टीआरपी में टॉप पर रहता है। शो में अनुज और अनुपमा की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। लेकिन दोनों के बीच में कोल्ड वॉर शुरू हो गई। सेट पर अनुज-अनुपमा बात तक नहीं करते हैं।

Anupamaa : स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में अनुज (Anuj Kapadia) और अनुपमा (Anupamaa) की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया है। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की जोड़ी को मानफैंस कहकर बुलाते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही हैं कि सेट पर अनुज और अनुपमा के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच में कोल्ड वॉर शुरू हो गई है। सेट पर दोनों एक-दूसरे से बात तक नहीं करते हैं।

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में अनुपमा (Anupamaa ) और यशदीप की दोस्ती को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स अनुपमा और यशदीप के ट्रैक को ज्यादा दिखाने वाले हैं और अनुज के सीन्स कम हो सकते हैं। मेकर्स अनुज से ज्यादा यशदीप के कैरेक्टर को दिखाएंगे। सोशल मीडिया पर भी यशदीप और अनुपमा की दोस्ती को लोग पसंद कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने अनुज कपाड़िया के किरदार को खत्म करने पर कोई कमेंट नहीं दिया है।

End of Feed