This Actress To Play Shruti In Anupamaa: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले 'अनुपमा' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया था, जिसके मुताबिक शो में श्रुति की वापसी होने वाली है। 'अनुपमा' में श्रुति का किरदार पहले सुकृति कांडपाल ने अदा किया था। लेकिन जनरेशन लीप के बाद 'अनुपमा' में सुकृति कांडपाल नहीं बल्कि कोई और एक्ट्रेस श्रुति बनकर कदम रखेंगी। इससे जुड़ी 'अनुपमा' की बीटीएस फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यह भी पढ़ें: Anupamaa: गधे के सिर से सींग की तरह गायब हुए ये किरदार, पलकें बिछाए इंतजार करते रह गए दर्शक
अनुपमा में इस एक्ट्रेस ने श्रुति बन रखा कदम, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
'अनुपमा' (Anupamaa) में श्रुति का किरदार इस बार एक्ट्रेस समीक्षा भटनागर (Samikssha Bhatnagar) के हाथ लगा है। समीक्षा भटनागर ने कई टीवी सीरियल्स में हाथ आजमाया है। उन्होंने स्टार प्लस के 'वीरा' के साथ-साथ कलर्स के 'उतरन' और जीटीवी के 'कुमकुम भाग्य' जैसे पॉपुलर सीरियल्स में भी अहम भूमिका अदा की है। 'अनुपमा' के सेट से वायरल हुई तस्वीरों में श्रुति का लुक पहले के मुकाबले काफी बदला हुआ नजर आया। फोटो को देखकर कहा जा सकता है कि 'अनुपमा' में एक बार फिर से अनुपमा और श्रुति का जबरदस्त आमना-सामना होने वाला है। यह भी पढ़ें: Anupamaa 7 Maha Twist: अनुपमा के आगे माफी की भीख मांगेगी रोजी, दिग्विजय के सिर से छिनेगी छत
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
कौन है श्रुति
'अनुपमा' सीरियल में श्रुति अनुज की मंगेतर थी। अमेरिका में रहते हुए अनुज ने श्रुति से सगाई की थी। वहीं श्रुति भी अनुज के प्यार में दीवानी थी। लेकिन भारत लौटने के बाद अनुज और अनुपमा वापस एक हो गए, जिससे श्रुति को तगड़ा झटका लगा। श्रुति ने अनुपमा और अनुज को अलग करने की भी कोशिश की थी, लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाई।
अनुपमा और राही के बीच दीवार खड़ी करेगी श्रुति
'अनुपमा' (Anupamaa) में दिखाया जाएगा कि श्रुति अब राही और प्रेम का सहारा बनकर लौटेगी। वह प्रेम के रेस्त्रां को दोबारा खड़ा करने में मदद करेगी। ऐसे में राही एक बार फिर से अनुपमा से दूर हो जाएगी और श्रुति को अपनी दुनिया बना लेगी। बता दें कि पहले भी राही ने श्रुति को अपनी जिंदगी में अनुपमा से ज्यादा अहमियत दी थी।
