Anupamaa Promo: स्टार प्लस का सबसे पसंद किया जाने वाला सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। टीआरपी की मार झेल रहा सीरियल 'अनुपमा' के पिछले कई हफ्ते अच्छे नहीं गुजरे। डांस मुकाबले वाले ट्रैक को जनता ने प्यार नहीं दिया जिसके चलते रेटिंग धड़ाम से नीचे गिर गई। अब इसे रेटिंग को आसमान पर पहुंचाने के लिए मेकर्स एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी के साथ हाल ही में मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीरियल 'अनुपमा' का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज कर दिया है जिसमें आपको अपकमिंग कहानी का स्पॉइलर मिलेगा। ऐसे में देखिए प्रोमो यहाँ।
Image Source: Star Plus Instagram
रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत मंदिर में होगी जहां अनुपमा के हाथ से फिसलकर माता की चुनरी राही के सिर पर जा गिरेगी। पंडित जी राही को चुनरी माता रानी का आशीर्वाद बताएंगे तभी वो कहेगी नहीं चाहिए ऐसा आशीर्वाद। फेंकी हुई चुनरी को अनुपमा पकड़कर बोलेगी कि राही कम से कम भगवान के घर में तो शांति रख। ऐसे में राही कहेगी कि अनुपमा को देखकर ही मुझे आग लग जाती है। आपसे मेरा कोई रिश्ता नहीं है मैं सिर्फ अनुज कपडीआ की बेटी हूँ। डांस मुकाबले में हारने के लिए तैयार रहना।
प्रोमो में आगे अनुपमा राही की अक्कड़ निकालते हुए कहेगी मेरे अनुज तेरे पिता बनने से पहले पति थे मेरे। तुम्हारा ये पूरा खानदान भी तुम्हारी टीम में हो ना तो उसे मुझे कोई मतलब नहीं। मिलती हूँ फिनाल में। दोनों मां बेटी के टशन को देख लोग अपकमिंग एपिसोड के लिए उत्साहित हैं। जानकारी के लिए बता दें अनुपमा की टीम 'डांस रानीज' को वाइल्ड कार्ड एंट्री कराकर मुकाबले में वापिस लाया गया है। देखना दिलचस्प होगा कि राही और अनुपमा में से कौन मुकाबला जीतेगी।
