Anupamaa: क्या अनुपमा से कटा अनुज कपाड़िया का पत्ता? गौरव खन्ना ने खुद बताई सच्चाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 21, 2024, 03:03 PM IST

Anupamaa: गौरव खन्ना को अनुज कपाड़िया के किरदार से घर-घर में पहचान मिली है। शो में अनुज और अनुपमा की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। पिछले कुछ समय से खबर आ रही थी कि अनुज इस शो को अलिवदा कह दिया है। अब एक्टर ने खुद इस खबर पर चुप्पी तोड़ी है।

Anupamaa: स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'अनुपमा' टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में गौरव खन्ना, रुपाली गांगुली और सुंधाशु पांडे लीड रोल में हैं। शो की कहानी अनुपमा और अनुज के इर्दगिर्द घूम रही है। अनुज अनुपमा को छोड़कर श्रुति से शादी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर लंबे समय से अनुज कपाड़िया के शो छोड़ने की बात सामने आ रही हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट पर अनुज यानी गौरव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। गौरव का कहना हैं कि उन्हें नहीं पता कि ये खबर कहां से आई है। इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। मैं शो का अभी भी महत्वपूर्ण हिस्सा हूं।

गौरव ने आगे कहा, इन दिनों सोशल मीडिया पर कई फेक न्यूज वायरल होती रहती है। मैं जानता हूं कि लोग जब किसी शो से प्यार करते हैं तो उससे जुड़ी बातों को लेकर ज्यादा सोचते हैं। लेकिन इस खबर में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। मैं बस फैंस से कहना चाहता हूं कि आप हमारा शो देखें। हम सभी बहुत मेहनत करते हैं। हमारा शो सातों दिन आता है और वो भी पूरे 30 मिनट आता है।

End of Feed