Anupamaa: रुपाली गांगुली के कारण शो छोड़ेंगे मनीष गोयल? सच बयां कर बोले- बिना चिंगारी के आग नहीं लगती...

Anupamaa Fame Manish Goel Open Up On Rumors Of Quitting Show Due To Rupali Ganguly: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' को लेकर खबर थी कि एक्टर मनीष गोयल रुपाली गांगुली के कारण जल्द ही शो को अलविदा कहने वाले हैं। लेकिन अब इस मामले पर खुद मनीष गोयल ने चुप्पी तोड़ी है।

Anupamaa Fame Manish Goel Open Up On Rumors Of Quitting Show Due To Rupali Ganguly: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'अनुपमा' को टीआरपी में नंबर 1 पर लाने के लिए मेकर्स भी खूब जद्दोजहद कर रहे हैं। लेकिन बीते दिन रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। शो से जुड़े सूत्रों का कहना था कि एक्टर मनीष गोयल जल्द ही शो को अलविदा कहने वाले हैं और इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) संग उनका मतभेद है। 'अनुपमा' से जुड़ी इस खबर ने लोगों को हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, क्योंकि शो के कई स्टार्स के साथ रुपाली गांगुली की तू-तू, मैं-मैं की खबरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन अब इस मामले पर खुद मनीष गोयल (Manish Goel) ने चुप्पी तोड़ी है।

रुपाली गांगुली संग झगड़े पर बोले मनीष गोयल

End of Feed