Anupamaa: अनिरुद्धाचार्य के आश्रम पहुंची अनुपमा की लाडली बेटी, वृद्ध माताओं का लिया आशीर्वाद

Anupamaa Fame Adrija Roy Visits Aniruddhacharya Ashram: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' से सबका दिल जीतने वाली अद्रिजा रॉय हाल ही में वृंदावन पहुंची हैं। इतना ही नहीं, वह कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम भी गईं, जहां उन्होंने वृद्ध माताओं के साथ वक्त बिताया और उनका आशीर्वाद लिया। इससे जुड़ा वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Anupamaa Fame Adrija Roy Visits Aniruddhacharya Ashram: टीवी के पॉपुलर एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब लाइमलाइट बटोरी है। अद्रिजा रॉय ने बंगाली एंटरटेनमेंट की दुनिया से लेकर हिंदी टीवी सीरियल्स में अपनी पहचान बनाई है। इन दिनों वह 'अनुपमा' में बतौर राही नजर आ रही हैं, जिसमें उनका किरदार बेहद बेबाक दिखाया गया है। हालांकि कई बार राही को दर्शकों द्वारा ट्रोल भी कर दिया जाता है, लेकिन अद्रिजा रॉय अपने काम को बखूबी अदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) अपने काम से छुट्टी लेकर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम पहुंचीं। वहां अद्रिजा रॉय ने वृद्ध महिलाओं के साथ वक्त बिताया और उनका आशीर्वाद भी लिया। इससे जुड़ा वीडियो अद्रिजा रॉय का सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed