Anupamaa Actress Nidhi Shah Open Up On Rift Rumors With Rupali Ganguly: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' ने सालों से टीवी पर अपनी जगह बनाई हुई है। सीरियल ने कई सितारों के करियर को भी जबरदस्त उड़ान दी। शो में किंजल का किरदार अदा कर चुकीं निधी शाह ने भी 'अनुपमा' का हिस्सा बनकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं अब वह ओटीटी की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। निधी शाह (Nidhi Shah) ने 'अनुपमा' में जनरेशन लीप आने से पहले ही इसे अलविदा कह दिया था। कई बार उनकी और रुपाली गांगुली के सेट पर हुए झगड़े की अफवाहें भी सामने आईं। लेकिन अब निधी शाह ने इन सभी चीजों का सच बयां किया है। यह भी पढ़ें:
रुपाली गांगुली संग झगड़े की अफवाह पर निधी शाह ने तोड़ी चुप्पी, फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
रुपाली गांगुली संग अन-बन की खबरों पर बोलीं निधी शाह
निधी शाह (Nidhi Shah) ने इंडिया फोरम संग बातचीत में रुपाली गांगुली संग झगड़े की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, "देखो, एक होता है जब आप घर में रहते हो इतने सारे लोगों के साथ तो गलतफहमी, अपना विचार, किसी और का विचार, कभी जरूरी नहीं है कि हर वक्त मैच करे, या वही हो जो आप चाहते हो। हर एक का अपना एक विचार होता है, अपनी सोच होती है, परफॉर्मेंस होती है, तो थोड़ी बहुत नोक-झोक हो जाती है। लेकिन ऐसा सच में कुछ नहीं हुआ है कि ऐसा हो गया हो है कि किसी की वजह से कुछ हो गया है। नहीं, हम सभी बहुत चिल हैं। हम लोग आज भी अच्छे दोस्त हैं। हम अपने-अपने क्षेत्रों में बहुत अच्छा कर रहे हैं और चीजें बहुत अच्छी चल भी रही हैं।" यह भी पढ़ें: Naagin 7: लीप की खातिर शो में हुई एक साथ इन 5 कलाकारों की एंट्री, TRP के लिए एकता कपूर ने खेला दांव
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
'अनुपमा' छोड़ने पर निधी शाह ने तोड़ी चुप्पी
निधी शाह (Nidhi Shah) से सवाल किया गया कि क्या वह आज भी रुपाली गांगुली से जुड़ी हुई हैं। इसपर 'अनुपमा' एक्ट्रेस ने कहा, "हां कई बार, जब हम सबका मिलना-जुलना होता है तो हम साथ आते हैं। हम बात करते हैं और ये सब ठीक है।" निधी शाह से सवाल किया गया कि क्या वह 'अनुपमा' को याद करती हैं या इसे छोड़ने पर उन्हें पछतावा हुआ। इसपर एक्ट्रेस ने कहा, "हां मुझे शो की याद आती है, लेकिन पछतावा बिल्कुल नहीं। कई बार ऐसा महसूस होता है कि और वक्त होता तो और भी मजा आता, और भी अच्छा लगता क्योंकि वहां मैंने अपना परिवार बना लिया था। ये बहुत ही शानदार है।"
