Pahalgam Attack से शोक में डूबी ये 'अनुपमा' एक्ट्रेस, कश्मीर की यादें साझा कर बोली- और कितने आंसू झेलने होंगे

Anupamaa Actress Ashlesha Savant Shares Post On Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर 'अनुपमा' एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत ने पोस्ट शेयर की है। उन्होंने कश्मीर से जुड़ी यादों को साझा करते हुए सवाल किया कि और कितने वक्त तक यहां की घाटियों को हिंसा और नृशंसता झेलनी होगी।

Anupamaa Actress Ashlesha Savant Shares Post On Pahalgam Attack: जम्मू और कश्मीर में हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इसके साथ ही 17 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर टीवी सितारों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए आतंकियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं अब 'अनुपमा' एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत (Ashlesha Savant) ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने कश्मीर से जुड़ी यादों को साझा करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

End of Feed